Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Other

वास्तु टिप्स: मनी प्लांट लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो होगा धन का नुकसान…

अक्सर लोग घर में मनी प्लांट लगाते हैं ताकि घर में आर्थिक संकट न आए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पौधे को लगाने का एक खास तरीका भी है।

Advertisement


मनी प्लांट
मनी प्लांट आज के समय में हर घर में लगाया जाता है। लोग मनी प्लांट का इस्तेमाल खासतौर पर सजावट के लिए करने लगे हैं। मनी प्लांट का उपयोग घर की साज-सज्जा के लिए बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। मनी प्लांट लोग हर जगह लगाते हैं, मनी प्लांट बेल की तरह होता है। वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट को वेल्थ प्लांट कहा गया है। कहा जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट होता है उस घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

मनी प्लांट के कारण घर में धन का आगमन सुचारू रहता है। कहते हैं जिस तरह मनी प्लांट भरा रहता है, उसी तरह घरों में भी खुशियां बनी रहती हैं. वास्तु में मनी प्लांट लगाने का एक खास नियम भी बताया गया है। अगर आप इन बातों को नजरअंदाज करते हैं तो धन वृद्धि के बजाय आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जानिए मनी प्लांट लगाने का सही तरीका क्या है।

मनी प्लांट लगाने का सही स्थान
मनी प्लांट को हमेशा पैसे से जोड़ा गया है। अगर आप धन और समृद्धि चाहते हैं तो मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना चाहिए। कई बार लोग इस पौधे को घर के बाहर लगाते हैं जो सही नहीं है।

मनी प्लांट बेल
आपको बता दें कि जब मनी प्लांट बढ़ने लगता है, उसकी बेल ऊपर की ओर जा रही होती है, तो ऊपर की ओर बढ़ने वाली यह बेल फायदेमंद होती है, जबकि नीचे की ओर लटका हुआ मनी प्लांट आर्थिक रुकावट पैदा कर सकता है। ऐसे में जब बेल बढ़ रही हो तो उसे किसी सहारे से ऊपर की ओर मोड़ें।

मनी प्लांट दिशा
मनी प्लांट लगाने की भी एक सही दिशा होती है। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा अपने घर के आग्नेय कोण में लगाना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

ऐसा मनी प्लांट है समृद्धि का दाता
अगर आप मनी प्लांट को मिट्टी में लगा रहे हैं तो इसे हमेशा बड़े गमले में लगाएं ताकि यह घर में पूरी ताकत से फैल जाए। इसके अलावा हरे या नीले रंग की कांच की बोतल या गमले में मनी प्लांट लगाना चाहिए।

धूप से बचाएं
मनी प्लांट ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां सीधी धूप न पड़े। यदि इसके पत्ते सूख जाते हैं या धूप से पीले हो जाते हैं, तो पत्ते शुभ नहीं माने जाते हैं। इसे आर्थिक संकट का संकेत

Print Friendly, PDF & Email

Related posts

यूपी चुनाव 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी, बीजेपी सांसद संघमित्रा और बेटे अशोक समेत 24 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Live Bharat Times

कुंजी का संकल्प 45% से बना है। लेकिन वह ऑक्सीजन ऊपर बताए गए खनिजों में कसकर बंधी हुई है। बैटरी को बेहतर बनाने के लिए, बैटरी को सुरक्षित रखें।

Live Bharat Times

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा:टी-20 वर्ल्ड कप से पहले सितंबर में टीम इंडिया घर में ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी

Live Bharat Times

Leave a Comment