Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

एसिडिटी और अपच से हैं परेशान, तो इन असरदार घरेलू उपाय को अपनाएं

एसिडिटी आज के समय में लोगो के लिए एक गंभीर समस्या है। आजकल के बिजी लाइफस्टाइल और खान पान के सलीके में आए बदलाव के कारन लोगो अक्सर पेट से जुडी समस्या की शिकायत रहती है। और एसिडिटी की समस्या एक ऐसी गंभीर समस्या है जो कई तरह के अन्य बीमारी को अपने साथ लेकर आती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं

Advertisement

की कैसे आप कुछ घरेलु उपाय को अपना कर इस समस्या से सदा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।अपच के कई कारण हो सकते हैं। भूख से ज्यादा खाना खा लेने, एक साथ कई तरह के मसालेदार और तले-भुने पदार्थ का सेवन करना। रात में देर से भोजन कर के तुरंत सो जाना। या फिर जरूरत से ज्यादा कैफीन का सेवन करने से आपको बदहजमी हो सकती है। अधिक फ़ास्ट फ़ूड का सेवन करना। समय से भोजन न करना ,ब्रेकफास्ट स्किप करना आदि।

नींबू अदरक का पानी

नींबू और अदरक का पानी आपको केवल बदहजमी ही नहीं बल्कि गैस की समस्या में भी आराम पहुंचाएगा। आप चाहें तो रोज खाना खाने के 2 घंटे बाद इसका सेवन कर सकती हैं। जब कभी भी आपको लगे की अपने ओवर ईटिंग कर ली है। तो खाने के तुरंत बाद निम्बू और अदरक का पानी जरूर पिया करे।

अजवाइन
अजवाइन को अपच जैसी समस्या के लिए राम बाण माना जाता है। अजवाइन को आप कई प्रकार से ले सकते हैं। गरम पानी में अजवाइन को मिला कर साथ में काला नमक मिक्स कर के थोड़ी देर उबलने के बाद इसे गरम गरम ही पि ले ऐसा करने से आपको गैस और अपच जैसी समस्या से हमेसा के लिए भी राहत मिल सकता है।

पुदीने की पत्तियां
पुदीने की पत्तियां बेहद फायदेमंद होती हैं। खासतौर पर अगर आपको बदहजमी, गैस, एसिडिटी या फिर जी मिचलाने की समस्या है तो आपको पुदीने की पत्तियों को चबा कर खा लेना चाहिए। आपको बता दें कि पुदीने में एंटी स्पास्मोडिक गुण पाए जाते हैं जो पेट की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

खाना खा के तुरंत न सोया करे
यदि आपको अपच की समस्या है तो कभी भी रात के समय खाना खा कर डायरेक्ट न सोया करे। ऐसा करने से आपके पाचन तंत्र पर प्रभाव पड़ता है। और आपको अपच की समस्या का सामना करना पड़ता है।

Related posts

रोजाना पिएं हरे धनिये का जूस, इससे मिलेंगे अनेक सेहतमंद फायदे

Live Bharat Times

निदान पर्ची: हाथों के पसीने की समस्या हो सकती है आंतरिक बीमारी का संकेत, जानें इसके बारे में सबकुछ

Live Bharat Times

कच्चे पपीते के सेवन से मिलेंगे आपको सेहत से जुड़े अनेक लाभ, जाने विस्तार से

Admin

Leave a Comment