सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 482.91 (-0.80%) अंक की गिरावट के साथ 59,693 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 128 (-0.71%) की गिरावट के साथ 17,829.30 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक शीर्ष पर हैं। जबकि एनटीपीसी, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, एलटी, सनफॉर्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर को बढ़त मिली है।
सेंसेक्स 361 अंक (-0.72%) की गिरावट के साथ 59,815 पर खुला जबकि निफ्टी 115 (0.53%) अंक की गिरावट के साथ 17,842 पर खुला। आज सबसे बड़ी गिरावट बैंकों और वित्तीय सेवाओं के शेयरों में है।
सेक्टोरल के 7 इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 7 इंडेक्स में गिरावट और 4 में तेजी है। इसमें बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। दूसरी ओर, मीडिया, मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंक के शेयर सपाट हैं। इसके साथ ही आईटी, एफएमसीजी और ऑटो में भी गिरावट है।
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में मामूली बढ़त
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 33.83 अंक (0.13%) की बढ़त के साथ 25,106.27 पर कारोबार कर रहा है। स्मॉल कैप इंडेक्स भी 42.73 अंक (0.14%) बढ़कर 29,625.22 पर है। मिडकैप में आईडीबीआई (8.08%), इंडियन होटल्स (6.32%), अदानी पावर (4.98%), टाटा पावर (3.64%) और आइडिया (2.32%) आगे चल रहे हैं। स्मॉलकैप में स्वान एनर्जी, ऑन मोबाइल, रेणुका, सस्ता सुंदर में 19-8% की तेजी रही।