Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

अगर आप भी चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं तो इन देसी नुस्खों को अपनाएं

हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। इसलिए अपने चेहरे का खास ख्याल रखती है। चेहरे के लिए बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है। लेकिन कभी-कभी इन सारे प्रोडक्ट के साइड इफेक्ट भी हो जाते हैं। ऐसे में आप अपने चेहरे के लिए घरेलू नुस्खे भी अपना सकती हैं। घरेलू नुस्खे कभी-कभी ज्यादा असरकारी हो जाते हैं। वह सारी चीजें जो हमारे घर पर आसानी से अवेलेबल होती है उनका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। आज हम आपके लिए कुछ खास नुस्खे लेकर आए हैं। इन्हें अपनाकर आप अपने चेहरे का ग्लो बढ़ा सकती हैं।
इसके लिए आपको थोड़ा चंदन का पाउडर लेना है। उसमें थोड़ी सी हल्दी ऐड कीजिए। अब इस मिश्रण में थोड़ा दूध ऐड करें। अब इन तीनों चीजों को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक इसे चेहरे पर ही रहने दें। इसके बाद नार्मल पानी से चेहरे को धो लें। इस उपाय को आप हफ्ते में दो-तीन बार जरूर करें। इसके अलावा खीरे का रस भी चेहरे की खूबसूरती बढ़ाता है। थोड़ा खीरे का रस और गुलाब जल लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छे से अप्लाई करें। आधे घंटे तक इसे चेहरे पर ही रहने दें। उसके बाद नार्मल पानी से चेहरे को धोएं। रेगुलरली इन नुस्खों को अपनाकर आप अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं।

Advertisement
Print Friendly, PDF & Email

Related posts

बैकस्टैब या ब्लैकमेल नहीं करेंगे: कर्नाटक सरकार पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक से पहले बोले शिवकुमार

Live Bharat Times

ARI ने Officer–A, Lab Assistant A ओर अन्य पदों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल।

Admin

क्या दिल्ली में परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा? जानें क्लिक करके

Live Bharat Times

Leave a Comment