Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

फरीदाबाद: देश को तोड़ने वाले ही कर रहे हैं देश को जोड़ने का नाटक: गोपाल शर्मा

Advertisement
फरीदाबाद, 22 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए राहुल, सोनिया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गोपाल शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद से जिस नेहरू-गांधी खानदान ने अपने कुकृत्यों और भ्रष्ट आचरण से देश को तोड़ने का कार्य किया है, वो आज देश जोड़ने का नाटक कर रहे हैं। आठ साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उनको सत्ता से बेदखल कर दिया, जिस कारण अब राहुल और सोनिया गांधी सत्ता के बगैर बिन जल मछली की तरह तड़प रहे हैं।
शर्मा ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को कौन नहीं जानता,कैसे जम्मू कश्मीर से कश्मीरी पंडितों को मार-मार कर भगाया गया, लोगों की संपत्ति लूटी गई और महिलाओं के साथ जमकर दुराचार किया गया। 1984 के सिख दंगों को कौन नहीं जानता। कैसे चुन-चुन कर सिख भाइयों को मारा गया। 1962 में हजारो किलोमीटर जमीन जवाहर लाल नेहरू ने चीनियों को हड़पने दी और कहा बंजर जमीन हैं,हमारे किसी काम की नहीं। आज मोदी राज में डोकलाम हो या तवांग पूरी दुनिया देख रही है, भारतीय सेनिकों द्वारा चीनियों को मार मार कर भगाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाई। लगातार देश के ऊपर आतंकवादी हमले होते रहे। कांग्रेस राज में देश के लोग अपने देश में भी सुरक्षित नहीं थे।
आज मोदी राज में हमारे सैनिक एक के बदले 20 को मारते हैं। पठानकोट हमला हुआ तो सर्जिकल स्ट्राइक कर और पुलवामा हुआ तो एयर स्ट्राइक कर हमारे जवानों ने आतंकियों को पाकिस्तान में घुस कर मारा। मोदी के राज में देश की सीमा और जनता सुरक्षित हाथों में है। 1975 लोकतंत्र के काले अध्याय को तो सब जानते हैं कि कांग्रेस और इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। कांग्रेस ने हमेशा देशद्रोही ताकतों को संरक्षण दिया है,अफजल गुरु के पक्ष में नारे लगाने वालों के साथ राहुल गांधी खड़े रहे हैं।
कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल  ने कहा कि भ्रष्टाचार तो कांग्रेस की नस नस में भरा है। अगस्ता वेस्टलैंड, बोफोर्स, 3जी, कोयला घोटाला जैसे ना जाने कितने घोटाले किए हैं। इन घोटालों को देखते हुए राहुल गांधी को तो हरियाणा के लोगों को मुंह दिखाने का भी हक नहीं है। हुड्डा से मिलकर उनके जीजा राबर्ट वाड्रा तो हरियाणा के किसानों की जमीन हड़प गए, भारत जोड़ने वाले नहीं, ये किसानों की जमीन खाने वाले लोग हैं।
कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए मूलचन्द मित्तल ने कहा कि कांग्रेसियों ने तो शहीदों को भी नहीं छोड़ा, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर दिया उन्हें ही इतिहास से ही गुम कर दिया। अंग्रेजों के हाथों कालापानी में यातनाएं सहन करके अपना जीवन कुर्बान करने वाले शहीदों की सच्चाई देश से छुपाई। कांग्रेस देश को तोड़ने वाली पार्टी है। इस मौके पर जिला महामंत्री आरएन सिंह व जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता भी मौजूद रहे।
Print Friendly, PDF & Email

Related posts

जल्द ही बंद हो जाएगी LIC की ये पॉलिसी, चेक करें आखिरी तारीख

Admin

बिहार: भोजपुर जिले में गाने को लेकर विवाद, जूनियर इंजीनियर को मारी गोली

Admin

समान लोगों की आदतें?: एक जैसे दिखने वाले लोगों, समान जीवन शैली और बीमारियों पर भी किया गया शोध

Live Bharat Times

Leave a Comment