‘अली बाबा’ एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को सुसाइड कर लिया था। उनके इस तरह जाने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बीते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिजान खान के परिवार ने संजीव कौशल का जिक्र किया था। इसे लेकर कई दावे किए गए थे। अब वह शख्स खुद मीडिया के सामने आया है और खुलकर अपना बयान दिया है।
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-एक्टर शिजान खान के परिवार ने 2 जनवरी 2023 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने मां वनिता शर्मा के दावे पर जवाब दिया था। दरअसल इसमें संजीव कौशल नाम के शख्स का भी जिक्र है। उन्होंने कहा कि तुनिषा के चाचा का नाम संजीव कौशल है। वह चंडीगढ़ में रहते हैं। वह मां के साथ मिलकर तुनिषा को अपने काबू में रखता था और संजीव कौशल का नाम सुनते ही एक्ट्रेस घबरा जाती थी। यह भी अफवाह थी कि चाचा अभिनेत्री के सौतेले पिता हैं। इन सभी आरोपों पर खुद चाचा संजीव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलकर सच्चाई बताई है।
संजीव कौशल ने कहा- ‘वो 20 साल की थी और छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। स्वाभाविक है कि किसी को उसके पैसा का ध्यान रखना पड़ता है। हमने उसे अपना पैसा खर्च करने से कभी नहीं रोका। वह जब और जहां चाहे खरीदने और पैसा खर्च करने के लिए स्वतंत्र थी। अभिनय उसका जुनून था और वह काम करना चाहती थी।
क्या तुनिषा शर्मा के सौतेले पिता हैं संजीव कौशल?
संजीव कौशल ने आगे कहा- लोग जो कहना चाहते हैं वो कह देते हैं। हम जल्द ही मीडिया से बात करेंगे और बताएंगे कि कौन सौतेला पिता है और कौन सौतेली बेटी। वे इस बात का खुलासा क्यों नहीं कर रहे हैं कि 24 दिसंबर को तुनिषा और शिजान के बीच 15 मिनट की बातचीत क्या थी।