Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

एक्ट्रेस हिना खान को सोशल मीडिया पर एक बार फिर किया जा रहा है ट्रोल


टीवी की टॉप एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपने लुक्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी फोटोज शेयर की, जिससे उनके फैंस तो काफी खुश हुए, लेकिन कई लोग ऐसे भी थे, जो उनके बारे में बुरा-भला कहने लगे। उनके बोल्ड अवतार को देख हर कोई उनको ट्रोल कर रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ नई फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखकर लोग उन पर खूब ताने कस रहे हैं। कहने लगे कि उमराह करके आई हो, थोड़ी तो शर्म करो!

Advertisement

35 साल की हिना खान ने फोटो में मस्टर्ड कलर का वी नेक शिमरिंग गाउन पहना है। इस लुक में वह बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। फैंस को उनका लुक काफी पसंद आया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

हिना खान की पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और ताने भी मार रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अल्लाह इन लोगों को हिदायत दे। इन लोगों से वास्तव में कुछ भी उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। एक अन्य ने लिखा, बस दीनदारी खत्म हो गई? क्या यह एकमात्र डोज था? एक यूजर ने कमेंट किया, ‘उमरा करने के बाद भी इस हालत में होना शर्म की बात है।’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘वहां से आकर एक आदमी तौबा करता है।’

हिना रमजान में उमराह के लिए गई थीं
रमजान के पवित्र महीने में हिना खान उमराह के लिए गई थीं। इस बीच उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। हिना को आखिरी बार पर्दे पर साल 2022 में देखा गया था।

Print Friendly, PDF & Email

Related posts

दिल्ली: तैयार होने को है देश का नया संसद भवन, यहां पेश हो सकता है 2023 का बजट

Admin

चार धाम यात्रा : बदरीनाथ के लिए यात्री वाहन नृसिंह मंदिर से ही होंगे रवाना

Admin

“मोदी सरकार सीएम केसीआर, उनके परिवार को निशाना बना रही है…”: ओवैसी

Live Bharat Times

Leave a Comment