Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

दमन भाजपाने सुनी मोदी की मन की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज मन की बात कार्यक्रम का 84वा प्रसारण था एवं वर्ष 2021 का यह अंतिम मन की बात कार्यक्रम था। जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के दमन ज़िला में आज भाजपा द्वारा मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समुह में देखने व सुनने का तीन स्थानो पर कार्यक्रम रखा गया था। सोमनाथ पंचायत में भाजपा के कार्यकर्ता महेन्द्र कामलि के नेतृत्व में कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में भाजपा दमन ज़िला के उपाध्यक्ष जयेश पटेल एवं महामंत्री विमल पटेल के अलावा अन्य भाजपा के कार्यकर्ता एवं उद्योगीक मज़दूरों की उपस्थिति रहे थे। प्रदेश की और से प्रदेश भाजपा के महामंत्री वासुभाई पटेल एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता मजीद लधानी उपस्थित रहे थे। दुनेठा ग्राम पंचायत में दमन ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष रूक्षमणी बेन भानुशाली के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित रही। दमन शहर मंडल के महामंत्री मनीष बाबु टंडेल के नेतृत्व में काटेला पार्टी प्लॉट पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया था।

Related posts

‘दूसरी लहर के चरम पर भी कारगर साबित हुआ कोवैक्सीन’, भारत बायोटेक ने लैंसेट स्टडी के नतीजों की तारीफ की

Live Bharat Times

देश का सबसे बड़ा बचाव अभियान सफल : सीजी में 106 घंटे से 60 फीट नीचे बोरवेल में फंसा राहुल, सकुशल बाहर निकाला, अस्पताल में भर्ती

Live Bharat Times

पंजाब की नई आबकारी नीति: हरियाणा से सस्ती शराब और चंडीगढ़ से कम रेट पर बीयर; अब किसी भी लाइसेंस का टेंडर नहीं होगा

Live Bharat Times

Leave a Comment