Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
Breaking News
भारत

दमन भाजपाने सुनी मोदी की मन की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज मन की बात कार्यक्रम का 84वा प्रसारण था एवं वर्ष 2021 का यह अंतिम मन की बात कार्यक्रम था। जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के दमन ज़िला में आज भाजपा द्वारा मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समुह में देखने व सुनने का तीन स्थानो पर कार्यक्रम रखा गया था। सोमनाथ पंचायत में भाजपा के कार्यकर्ता महेन्द्र कामलि के नेतृत्व में कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में भाजपा दमन ज़िला के उपाध्यक्ष जयेश पटेल एवं महामंत्री विमल पटेल के अलावा अन्य भाजपा के कार्यकर्ता एवं उद्योगीक मज़दूरों की उपस्थिति रहे थे। प्रदेश की और से प्रदेश भाजपा के महामंत्री वासुभाई पटेल एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता मजीद लधानी उपस्थित रहे थे। दुनेठा ग्राम पंचायत में दमन ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष रूक्षमणी बेन भानुशाली के नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित रही। दमन शहर मंडल के महामंत्री मनीष बाबु टंडेल के नेतृत्व में काटेला पार्टी प्लॉट पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया था।

Related posts

पीएम मोदी के यूरोप दौरे का आखिरी दिन: आज डेनमार्क में नॉर्डिक समिट में शामिल होंगे, फ्रांस के राष्ट्रपति को बधाई देने पेरिस भी जाएंगे

Live Bharat Times

दिल्ली शराब ‘घोटाला’: आंध्र प्रदेश के सांसद का बेटा गिरफ्तार, ईडी कस्टडी में भेजा गया

Admin

दिल्ली प्रदूषण: वर्क फ्रॉम होम के पक्ष में नहीं केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट में कहा- प्रदूषण से निपटने के लिए कार पूलिंग लागू की जाएगी

Live Bharat Times

Leave a Comment