

इस बार तो देश में राजस्थान हाईलाइट हो रहा है चाहे अपराध हो या पेपर लीक और इस बार चर्चा में है तबादले बंद करने से ,राज्य सरकार ने अब तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 15 जनवरी से लागू होगा। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग ने बुधवार शाम इसका आदेश जारी किया है। आदेश राज्य के सभी निगमों, मंडलों और बाकि संस्थाओं पर भी लागू होगा। अब अतिआवश्यक तबादले भी सिर्मुफ ख्यमंत्री की अनुमति के बाद किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि सरकार ने तबादलों से 30 जून, 2022 को रोक हटाई थी। करीब साढ़े छह माह तक तबादले हुए हैं। अब 10 दिन का समय है। वेसे आम तौर पर रोक के आदेश में इतना अंतर नहीं रहता है क्योकी ऐसे में माना जा रहा है कि इस अवधि में तबादले हो सकते हैं। उधर, तृतीय श्रेणी शिक्षक तबादलों पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के बयान के बाद आंदोलन कर रहे शिक्षकों की उम्मीद जगी थी। अब प्रतिबंध की घोषणा के साथ ही इस पर संशय रहेगा। अब जो भी तबादला आदेश होंगे, वे 15 जनवरी से पहले ही होंगे।कर्मचारियों में इस आदेश के बाद परेशानी देखि जा रही है .
