Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

IND vs SA: विराट कोहली ने तोड़ा सौरव गांगुली का रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका में इस मामले में बने नंबर एक एशियाई कप्तान

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में 79 रन बनाए। साल 2022 में खेली गई यह उनकी पहली पारी भी थी और पिछले 2 साल में सबसे बड़ी भी।


विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में 79 रन बनाए। साल 2022 में खेली गई यह उनकी पहली पारी भी थी और पिछले 2 साल में सबसे बड़ी भी। विराट बेशक केपटाउन में अपना शतक लगाने से चूक गए लेकिन अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया।

विराट कोहली ने 2/5 केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में 79 रन बनाकर सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा। यह रिकॉर्ड तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई कप्तान के साथ जुड़ा है। विराट अब इस मामले में नंबर वन बन गए हैं।

सौरव गांगुली ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर दक्षिण अफ्रीका में 911 रन बनाए। विराट कोहली ने अब यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट अब अफ्रीकी सरजमीं पर सभी प्रारूपों में 1003 रन बना चुके हैं।

इस मामले में विराट और गांगुली के बाद तीसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 674 रन बनाए हैं। उसके बाद चौथे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या भी हैं, जिन्होंने वहां 637 रन बनाए हैं।

धोनी ने दक्षिण अफ्रीका में सभी प्रारूपों में 592 रन बनाए हैं। और वह वहां सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

Related posts

IPL 2023 में कोरोना की दस्तक, संक्रमित हुआ यह दिग्गज, खुद ट्वीट कर कहा ‘मैं पॉजिटिव हूं’

Admin

धोनी को पवेलियन भेजने वाले जितेश शर्मा की कहानी: रणजी में मौका नहीं मिलने से डिप्रेशन में चले गए, ऑस्ट्रेलियाई कोच ने पहचानी थी उनकी प्रतिभा

Live Bharat Times

‘अगर बुमराह टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं…’: भारत के तेज गेंदबाज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज जेफ थॉमसन का संदेश

Admin

Leave a Comment