Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

ये 4 राशियों की लड़कियां होती हैं बेहद भाग्यशाली

 

कहा जाता है कि हर व्यक्ति अपनी किस्मत लेकर जन्म लेता है। किसी को कम प्रयासों में ही बेशूमार धन-दौलत मिल जाती है। तो किसी को इसे पाने के लिए अत्याधिक मेहनत करनी पड़ती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी राशियां हैं जिसमें जन्मीं लड़कियों का भाग्य काफी तेज होता है। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने से इन्हें जीवन में धन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

वृषभ राशि: इस राशि की लड़कियां धन के मामले में काफी लकी मानी जाती हैं। इनकी लाइफ में कोई भी काम पैसों के कारण नहीं रुकता। क्योंकि इन पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। ये अपने लिए तो भाग्यशाली होती हैं साथ ही दूसरों के लिए भी लकी साबित होती हैं। कहते हैं जो इंसान इनसे जुड़ा होता है उसे भी पैशों की दिक्कत का सामना शायद ही कभी करना पड़े।

कर्क राशि: इस राशि की लड़कियां भी काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में कम ही प्रयासों में अच्छा खासा धन प्राप्त हो जाता है। इनका जीवन सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण होता है। कहते हैं ये अपने परिवार वालों के साथ अपने ससुराल वालों के लिए भी लकी साबित होती हैं। इनके होने से धन का अभाव कभी नहीं होता।

धनु राशि: इस राशि की लड़कियों पर भी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इन्हें जीवन में सारे भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। इनका कोई भी काम पैसों के कारण नहीं रुकता। ये अपने पिता और पति दोनों के लिए लकी साबित होती हैं। इनका जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

मीन राशि: इस राशि की लड़कियां काफी गुणवान होती हैं। ये अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन्हें करियर में काफी अच्छा मुकाम हासिल होता है। माता लक्ष्मी की इन पर विशेष कृपा रहती है। धन-दौलत की शायद ही इनके पास कभी कमी देखने को मिले।

Related posts

ऋषि कात्यान की बेटी बनकर लिया अवतार। माँ कात्यानी कहलाई। नवरात्र के छठ्ठे दिन की पूजा।

Live Bharat Times

दिवाली 2021: धनतेरस से लेकर दीपावली और भाई दूज तक, जानिए पांच दिवसीय दीपावली पर्व के शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी!

Live Bharat Times

अगर आप भी अपने घर में खुशहाली लाना चाहते हैं तो रखें मिट्टी का मटका

Live Bharat Times

Leave a Comment