
प्रभास और अमिताभ अक्सर मिलते हैं और फिल्म के सेट पर समय बिताते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि प्रभास ने अमिताभ बच्चन के लिए उनके घर से स्पेशल होम फूड बनाया और उन्हें फिल्म के सेट पर ले गए।
प्रभास और अमिताभ बच्चन
कोरोना वायरस के बाद अब फिल्मों की शूटिंग शुरू हो गई है. ऐसे में अमिताभ बच्चन ने भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट (Amitabh Bachchan Upcoming Project With Prabhas) के लिए घर से बाहर आना शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ एक साइंस फिक्शन थ्रिलर कर रहे हैं। यह देश की सबसे महंगी और बड़े बजट की फिल्मों में से एक मानी जाती है। ऐसे में प्रभास और अमिताभ अक्सर मिलते हैं और फिल्म के सेट पर समय बिताते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि प्रभास ने अमिताभ बच्चन के लिए उनके घर से स्पेशल होम फूड बनाया और उन्हें फिल्म के सेट पर ले गए।
अमिताभ बच्चन हुए हैरान
अमिताभ बच्चन ने जब ढेर सारा खाना देखा तो हैरान रह गए और बहुत खुश हुए। स्वादिष्ट खाना खाने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने अपने फैन्स को बताया कि प्रभास आज उनके लिए घर से खाना लाए थे.
प्रभास का शुक्रिया अदा करने के लिए बिग बी ने किया खास ट्वीट
प्रभास द्वारा लाया गया स्पेशल खाना खाने के बाद मेगास्टार ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- “बाहुबली प्रभास, आपकी उदारता मापी नहीं जा सकती. आज आप मेरे लिए घर का बना खाना लेकर आए. डिलीशियस. आप ढेर सारा खाना लाए, इतना खाना कि पूरी आर्मी खा सकती थी. और स्पेशल कुकीज-शानदार. साथ-साथ आपके कॉम्प्लिमेंट्स जो मैं पचा नहीं पा रहा था, इतने सारे थे”.
बता दें, इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने प्रभास की जमकर तारीफ की थी। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा था- ‘पहला दिन, पहला शॉट.. बाहुबली प्रभास के साथ पहली बार और उनके साथ होना यह एक ऑनर है. उनका आभामंडल, उनकी प्रतिभा, उनकी शिष्टता, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।
यहां देखें अमिताभ बच्चन का ट्वीट
T 4198 – ‘Bahubali’ Prabhas .. your generosity is beyond measure .. you bring me home cooked food, beyond delicious .. you send me quantity beyond measure .. could have fed an Army ..
the special cookies .. beyond scrumptious ..
And your compliments beyond digestible 🤣— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 20, 2022
मेगास्टार अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार प्रभास पहली बार वैजयंती मूवीज की आने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के लिए एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता नाग अश्विन कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी तमिल फिल्म ‘महानती’ के लिए अपार लोकप्रियता हासिल की। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है।
