Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारतराज्य

मणिपुर: विधानसभा चुनाव से पहले आईईडी विस्फोट में आईटीबीपी के दो जवान घायल, अस्पताल में भर्ती

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी इंफाल से करीब 45 किलोमीटर दूर काकचिंग जिले के वांगु टेरा इलाके में रात करीब आठ बजे हुई।

मणिपुर आईईडी विस्फोट 
मणिपुर में रविवार को एक आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मणिपुर में विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में 28 फरवरी और 5 मार्च को मतदान होना है. मतों की गिनती 10 मार्च को होगी. घटना रात करीब आठ बजे काकचिंग जिले के वांगु टेरा इलाके में हुई. उन्होंने कहा कि विस्फोट में कॉन्सटेबल गौरव राय और गिरिजा शंकर घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि आईटीबीपी की एक टीम राज्य पुलिस के जवानों के साथ इलाके में गश्त कर रही थी जब विस्फोट हुआ। ये जवान राज्य में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात आईटीबीपी बटालियन का हिस्सा हैं। काकचिंग के सिविल अस्पताल में भर्ती .घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि घायल कॉन्सटेबल गौरव राय और गिरिजा शंकर राज्य पुलिस के साथ गश्त पर थे। ये दोनों चुनाव ड्यूटी पर तैनात 610 बटालियन के जवान हैं. दोनों को जिले के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

 

राज्य में जारी है हिंसा
मणिपुर में पहले चरण के चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन उससे पहले हिंसा की घटनाओं ने राज्य में तनाव बढ़ा दिया है. पूर्वी इंफाल जिले के एंड्रो निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार शाम गंभीर हिंसा भड़क गई, जिसमें कम से कम सात लोग घायल हो गए और लगभग 6 घर और 5 कारें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने इन घटनाओं पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी उम्मीदवार अपनी सुरक्षा के लिए दी गई सुरक्षा का दुरूपयोग कर रहे हैं।

एनपीपी समर्थक के आवास पर हुआ ग्रेनेड ब्लास्ट
पिछले हफ्ते आईईडी विस्फोट से पहले, अज्ञात बदमाशों ने इंफाल पूर्वी जिले के खाबिसोई में नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के एक समर्थक के आवास को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका था। सूत्रों ने बताया कि खुरई विधानसभा क्षेत्र से एनपीपी कार्यकर्ता मोहम्मद फखरुद्दीन के गेट पर बदमाशों ने ग्रेनेड फेंका. एनपीपी ने तब आरोप लगाया था कि कई प्रतिबंधित चरमपंथी समूह मणिपुर में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए खुलेआम प्रचार कर रहे हैं। मणिपुर सरकार की सहयोगी एनपीपी ने भी राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवारों के लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग की।

Related posts

नोएडा में शुरू हुआ यूपी का पहला वायु प्रदूषण नियंत्रण टावर, BHEL ने किया विकसित

Live Bharat Times

बेगूसराय में CTET पास के साथ ई-रिक्शा मालिक!: परीक्षा पास करने के बाद भी नौकरी नहीं

Live Bharat Times

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को मिलेगी जमानत या होगी जेल? एनडीपीएस कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी

Live Bharat Times

Leave a Comment