Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
टेक

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सेंसरशिप से बचने के लिए ट्वीटर ने लिया बड़ा फैसला

वाशिंगटन. माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने रूस में उसकी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद निगरानी और सेंसरशिप से बचने के लिए अपनी साइट का निजता-सरंक्षित संस्करण शुरू किया है. रूस ने यूक्रेन में युद्ध को लेकर सूचना के प्रवाह को रोकने की प्रयास करते हुए फेसबुक तक पहुंच को बाधित और ट्विटर तक पहुंच को सीमित कर दिया है.

 

दोनों कंपनियों ने कहा कि वे रूस में लोगों तक पहुंच बनाने पर कार्य कर रही हैं. उपयोगकर्ता टोर ब्राउजर डाउनलोड करके ‘‘अनियन’’ नामक ट्विटर के इस संस्करण तक पहुंच बना सकते हैं. यह ब्राउजर लोगों को उन साइट तक ले जाता है जिन्हें ‘‘डार्क वेब’’ कहा जाता है. अनियन साइट्स में डॉटकॉम के बजाय डॉटअनियन सफिक्स होता है. हालांकि, ‘‘डार्क वेब’’ अवैध वेबसाइट्स का इशारा देता है लेकिन लोग अपनी सुरक्षा के लिए सीक्रेट रहने के वास्ते अक्सर इसका इस्तेमाल करते हैं.

Related posts

Apple के शानदार फीचर की वजह से है खोए हुए AirPods को ढूंढना संभव, जानिए कैसे

Live Bharat Times

वैज्ञानिकों ने बर्फ में दबे 48,500 साल पुराने ‘जॉम्बी वायरस’ को जिंदा किया

Live Bharat Times

घाटे में चल रहे ट्विटर को 3.37 लाख करोड़ रुपये में खरीदकर मस्क भी खुश; 4 पॉइंट्स में जानिए उनका पूरा प्लान

Live Bharat Times

Leave a Comment