Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
टेक

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सेंसरशिप से बचने के लिए ट्वीटर ने लिया बड़ा फैसला

वाशिंगटन. माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने रूस में उसकी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद निगरानी और सेंसरशिप से बचने के लिए अपनी साइट का निजता-सरंक्षित संस्करण शुरू किया है. रूस ने यूक्रेन में युद्ध को लेकर सूचना के प्रवाह को रोकने की प्रयास करते हुए फेसबुक तक पहुंच को बाधित और ट्विटर तक पहुंच को सीमित कर दिया है.

 

दोनों कंपनियों ने कहा कि वे रूस में लोगों तक पहुंच बनाने पर कार्य कर रही हैं. उपयोगकर्ता टोर ब्राउजर डाउनलोड करके ‘‘अनियन’’ नामक ट्विटर के इस संस्करण तक पहुंच बना सकते हैं. यह ब्राउजर लोगों को उन साइट तक ले जाता है जिन्हें ‘‘डार्क वेब’’ कहा जाता है. अनियन साइट्स में डॉटकॉम के बजाय डॉटअनियन सफिक्स होता है. हालांकि, ‘‘डार्क वेब’’ अवैध वेबसाइट्स का इशारा देता है लेकिन लोग अपनी सुरक्षा के लिए सीक्रेट रहने के वास्ते अक्सर इसका इस्तेमाल करते हैं.

Related posts

मेटा बोर्ड के सदस्य के ट्विटर आकर्षण पर विवाद: कंपनी के मालिक ने 3079 करोड़ रुपये का निवेश किया; इस कंपनी में ट्विटर के सीईओ की पत्नी पार्टनर, जानिए पूरा मामला

Live Bharat Times

स्विच CSR 762 लॉन्च: इलेक्ट्रिक बाइक में गुजरात के शेरों की झलक, 40 हजार की सब्सिडी; कीमत रु. 1.65 लाख

Live Bharat Times

मध्यप्रदेश में अब कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी, जाने कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ।

Admin

Leave a Comment