Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

ग्रेटर नोएडा: छोटे भाई को शराब पीने से रोकने पर बहन पर चलाई गोली, मौत

ग्रेटर नोएडा में एक भाई ने अपनी बहन को शराब पी ने से रोकने पर सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

बहन ने अपने छोटे भाई को शराब पी ने से रोकने पर भाई इतना गुस्सा हो गया कि बहन के सीने में गोली मार दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हरदोई के सादाबाद की रूचि ग्रेटर नोएडा के जलालपुर गांव में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी. इस मकान में महिला का भाई भी रहता है और खूब शराब पीता था. आरोपी रोज शराब पीकर हंगामा करता था. एक दिन रात को भाई शराब पी कर घर आया था और हंगामा कर रहा था. इस दौरान बहन ने अपने भाई को शराब पीने से मना किया तो वो नाराज हो गया और उसने अपनी बहन के सीने में गोली मार कर हत्या कर दी.

हत्या के मामले में पुलिस ने 22 साल के आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक बहन की उम्र 32 साल थी. आरोपी अपनी तीन बहनों और दो भाईयों के साथ कई सालों से यहां रहता था.

Related posts

जयपुर – कस्टमर केयर में गूगल से नम्बर लेके कॉल करना पड़ा भारी

Admin

नवरात्रि के पहले दिन मां के मंदिरों में उमड़ी भीड़ मुरादाबाद के काली मंदिर में सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं;

Live Bharat Times

राजस्थान में बड़ा रेल हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, 24 यात्री हुए घायल, हादसे के बाद 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

Admin

Leave a Comment