Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

विमेंस वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया, 16 मार्च को इंग्लैंड से मुकाबला

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस वर्ल्ड कप के तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को 155 रन से हराया. इसके साथ ही भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. भारत,न्यूजीलैंड और वेस्ट इंडीज के 3 मैचों के बाद 2-2 मैच जीतकर 4 पॉइंट्स है. ओस्ट्रेलिया के तीन मैचों में तीन जीत के साथ 6 पॉइंट्स है और वह टोप पर हैं.

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बेटिंग करते हुए 8 विकेट खोकर 317 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 40 ओवर में 162 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज की और से डिएंड्रा डॉटिन (62) टॉप स्कोरर रहीं. भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.

टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 317 रन बनाए थे. टीम के लिए हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने कमाल की शतकीय पारी खेली. स्मृति मंधाना ने 119 बॉल में 123 रन बनाए. जब कि हरमनप्रीत कौर ने 109 रन बनाए.

भारत 16 मार्च को इंग्लैंड के साथ खेलेगा

भारत का अगला मुकाबला 16 मार्च को इंग्लैंड के साथ है. अभी तक इंग्लैंड का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. इंग्लैंड को अब तक खेले दोनों मैचों मे हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड ओस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज से हार चुकी है. भारत से चौथे मैच में 16 मार्च को भिड़ने से पहले इंग्लैंड को 14 मार्च को साउथ अफ्रिका के साथ खेलना है.

Related posts

अपने कमेंट्री कार्यकाल के दौरान वीरेंद्र सहवाग द्वारा की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रशंसकों ने उग्र प्रतिक्रिया व्यक्त की

Live Bharat Times

न्यूज़ीलैंड के साथ पहला टी20 आज, प्लेइंग 11 को लेकर मशक्कत जारी

Admin

IND VS WI: सूर्यकुमार यादव ने मचाया बवाल, राहुल द्रविड़ को हाथ जोड़कर किया सलाम, वीडियो देखकर आप भी करेंगे सलाम

Live Bharat Times

Leave a Comment