Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

INDVsSL: विराट कोहली से बीच मेच मिलने पहुंचे डाय हार्ड फैन, सेल्फी भी ली

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान सुरक्षा उल्लंघन का मामला सामने आया है. दूसरे दिन के अंत में तीन प्रशंसक मेदान में प्रवेश कर गए. उनमें से एक विराट कोहली के साथ सेल्फी लेने में कामयाब रहा. यह घटना श्रीलंका की दूसरी पारी के छठे ओवर में घटी जब कुसल मेंडिस तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद पर चोट लगने के बाद फिजियो की मदद ले रहे थे.

एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर मेच के बीच विराट कोहली से मिलने पहुंच गया. इस दौरान प्रशंसक ने अपना मोबाइल निकाला और सीनियर बल्लेबाज से सेल्फी मांगी. विराट कोहली ने भी खुशी जाहिर करते हुए सेल्फी खिचवाई.

सुरक्षाकर्मी प्रशंसक को पकड़ने के लिए खिलाड़ीयों की और भागे और प्रशंसको को काबू करने में सफल रहे.

मोहाली में पहले टेस्ट में भी एक प्रशंसक खेल के मैदान मे घुसने में कामयाब रहा था, लेकिन अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल दिया गया था.

Related posts

एंडरसन के ‘वह अब उचित बल्लेबाज की तरह बल्लेबाजी कर सकते हैं’ टिप्पणी पर जडेजा का करारा जवाब

Live Bharat Times

IPL के नए स्टार साई सुदर्शन की कहानी: टेस्ट क्रिकेटर बनना चाहता था, तमिलनाडु लीग में प्लेइंग इलेवन में नहीं मिला मौका, कोरोना के कार्यकाल में बदला बल्लेबाजी अंदाज

शिखर धवन को हुआ 4 करोड़ रुपये का नुकसान, BCCI का एक फैसला बना वजह

Live Bharat Times

Leave a Comment