Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति कोविंद-पीएम मोदी से की मुलाकात

योगी आदित्यनाथ नें दिल्ली में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेट की. इस दौरान योगी आदित्यनाथ नें यूपी की नई योजनाओं की जानकारी दी. योगी आदित्यनाथ ने पीएम को शपथ ग्रहण में आने का न्योता भी दिया.

उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर है. रविवार को योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दूसरे दिन भी वह कई मंत्रियों से मिलेंगे.

योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की. उन्होंने यूपी के आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा की है. इसके अलावा योगी आदित्यनाथ नितिन गडकरी से मिलने भी पहुंचे थे. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने योगी आदित्यनाथ को यूपी की जीत पर बधाई दी.

रविवार योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी. साथ ही कहा कि, बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक उंचाइयों पर ले जाएंगे.

Related posts

आजमगढ़ कोर्ट में मुख्तार की वर्चुअल पेशी, कहा- गैंगस्टरों में आरोप नहीं लगते, डिस्चार्ज किया जाए

Live Bharat Times

लखनऊ में आग का कहर : तीन माह में आग की 398 घटनाएं, संसाधनों की कमी से जूझ रहा दमकल विभाग, बड़ी घटना से निपटने के इंतजाम नहीं

Live Bharat Times

दिल्ली: बीबीसी दफ्तरों में आईटी ‘सर्वे’ लगातार तीसरे दिन भी जारी

Admin

Leave a Comment