
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। इसमें तेजी जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स सुबह 11:15 बजे 687 अंकों की बढ़त के साथ 58,631 के ऊपर कारोबार कर रहा है. वहीं, सेंसेक्स 179 अंक की बढ़त के साथ 17,505 के ऊपर है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 419 अंकों की बढ़त के साथ 58,372 पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 17,468 पर खुला। सेंसेक्स में ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसमें मारुति, बजाज फाइनेंस और नेस्ले इंडिया को 1 फीसदी से ज्यादा का फायदा हुआ है। वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील, डॉ रेड्डीज, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और आईटीसी में गिरावट है।
मेटल इंडेक्स 1% से ज्यादा गिरा
निफ्टी के 11 सेक्टोरियल इंडेक्स में से 2 इंडेक्स फॉर्मा और मेटल इंडेक्स में गिरावट है, बाकी 9 में बढ़त दिख रही है। ऑटो, रियल्टी और मीडिया 1% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, बैंक, फिन सर्विस, एफएमसीजी, आईटी और पीएसयू बैंक में बढ़त देखने को मिल रही है।
सभी चार प्रमुख सूचकांकों में बढ़त
निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स नेक्स्ट 50, मिडकैप, फाइनेंशियल और बैंक को फायदा हुआ। इसके 50 शेयरों में से सिर्फ 39 में तेजी है और बाकी 11 में गिरावट है। प्रमुख उभरते शेयरों में कोल टाटा कंज्यूमर, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, मारुति और टाटा मोटर्स हैं।
