
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी का सिलसिला जारी है। सेंसेक्स 502.01 (0.89%) की बढ़त के साथ 56,995 पर और निफ्टी 154.65 (0.91%) की बढ़त के साथ 17,113.30 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त रिलायंस, मारुति, डॉ रेड्डीज, अल्ट्रा सीमेंट और महिंद्रा हैं।
आज सेंसेक्स 278 अंकों की बढ़त के साथ 56,741 पर खुला। निफ्टी भी 87 अंक चढ़ा। यह 17,045 पर खुला। सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो, रियल्टी और मीडिया शेयरों में है।
मिड और स्मॉल कैप में भी बढ़ोतरी
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों में 200 से ज्यादा अंक की बढ़त है. मिडकैप में अदाणी पावर, वीबीएल, ओबेरॉय रियल्टी, एनएचपीसी, नौकरी, टाटा पावर, ऑयल, एमआरएफ और टीवीएस मोटर्स बढ़त में रहे। जबकि जिंदल स्टील, एयू बैंक और अपोलो हॉस्पिटल्स में गिरावट रही। स्मॉल कैप में विजया, ऑन मोबाइल, ग्रेविटा, थर्मेक्स, सनफ्लैग और एफसीएल अग्रणी हैं।
ऑटो, मीडिया और आईटी सूचकांकों में तेजी
निफ्टी के 11 सेक्टोरियल इंडेक्स में से 3 नीचे और 8 ऊपर हैं। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो (2.22%) में है। इसके बाद मीडिया, एफएमसीजी, आईटी और रियल्टी इंडेक्स में 1% से अधिक की बढ़त है। वहीं, बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक में मामूली गिरावट है।
