Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

जोस बटलर ने बनाया रिकॉर्ड: आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी; पडिक्कल के साथ मिलकर 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

 

आईपीएल के 15वें सीजन में जोस बटलर ने शुक्रवार को राजस्थान की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन का तीसरा शतक लगाया। ऐसा करने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी भी बने। बटलर ने देवदत्त पडिक्कल के साथ राजस्थान के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी की। बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर खिंचाई की और 57 गेंदों में शतक जड़ा। वह 65 गेंदों पर 116 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 9 छक्के भी लगाए।

आईपीएल में इस सीजन का तीसरा शतक
इस सीजन में बटलर का आईपीएल में तीसरा शतक है। इस सीजन की शुरुआत में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 103 और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 100 रन बनाए थे।

आईपीएल में विराट के रिकॉर्ड की बराबरी करने से एक शतक दूर
एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में बटलर विराट कोहली से एक शतक पीछे हैं। कोहली के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। कोहली ने 2016 में कुल 4 शतक बनाए थे। अगर बटलर एक और शतक लगाते हैं तो वह विराट के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। विराट और बटलर के बाद क्रिस गेल (2011), हाशिम अमला (2017), शेन वॉटसन (2018) और शिखर धवन (2020) ने दो-दो शतक लगाए हैं।

राजस्थान के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
राजस्थान के लिए पहले विकेट के लिए बटलर ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर सबसे बड़ी साझेदारी की। 13 साल पहले 2009 में ग्रीम स्मिथ और नमन ओझा ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की थी। बटलर और देवदत्त ने 155 रन की साझेदारी कर उन्हें पीछे छोड़ दिया।

Related posts

बाबर आज़म केवल अपने लिए स्कोर करते हैं, पाकिस्तान को भारत से सीखने की ज़रूरत है: दानिश कनेरिया

Admin

इंग्लैंड में भी रहेंगे कप्तान हार्दिक: टी-20 सीरीज से पहले रोहित-विराट को मिलेगा सिर्फ 1 दिन का आराम, पंड्या की टीम भी खेलेगी प्रैक्टिस मैच

Live Bharat Times

IPL 2022 का सबसे मजेदार विकेट: पंजाब के इस बल्लेबाज का दिलकश शॉट देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी, वह भी उसी गेंद पर आउट

Live Bharat Times

Leave a Comment