Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नस

सेंसेक्स 600 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 57300 के करीब; निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा, रियल्टी और ऑटो शेयरों में रहा सबसे ज्यादा फायदा

 

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 600 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 57,300 के करीब कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी करीब 200 अंकों की बढ़त के साथ 17,180 के करीब कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स में महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया शीर्ष पर हैं।

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 486 अंकों की बढ़त के साथ 57,066 पर खुला जबकि निफ्टी 168 अंकों की बढ़त के साथ 17,121 पर खुला। आज सबसे ज्यादा तेजी ऑटो और रियल्टी शेयरों में है।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 300 से ज्यादा अंक की बढ़त है. मिडकैप में अदाणी पावर, अशोक लीलैंड, टीवीएस मोटर्स, निप्पॉन लाइफ, टाटा कंज्यूमर, एयू बैंक, लोढ़ा और आईआरसीटी के शेयरों में बढ़त रही. जबकि हनी वेल ऑटोमेशन, जिंदल स्टील, ग्लैंड गिरावट में हैं। महिंद्रा ऑटोमोटिव, डाइन प्रो, डीप इंडस्ट्रीज, इंडिया मार्ट और सूर्योदय स्मॉल कैप में आगे चल रहे हैं।

रियल्टी और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा ग्रोथ
निफ्टी के सभी 11 सूचकांक आगे चल रहे हैं। इसमें ऑटो, एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विसेज, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। जबकि मेटल, मीडिया और आईटी में मामूली बढ़त है।

Related posts

वंदना लूथरा की सफलता की कहानी – वीएलसीसी हेल्थ केयर लिमिटेड की फाउंडर

Live Bharat Times

स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाएंगे अंबानी, बीमारी की पहचान के लिए सस्ते टेस्टिंग किट लाएंगे

Live Bharat Times

सेंसेक्स 175 अंक गिरकर 59,288.35 पर बंद हुआ, कई शेयरों में शानदार उछाल

Live Bharat Times

Leave a Comment