Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
कैरियर / जॉब

CUET 2022: यूजीसी ने सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन की समय सीमा 31 मई तक बढ़ाई, परीक्षा जुलाई 2022 में हो सकती है

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शुक्रवार को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। इस परीक्षा के लिए 11.5 लाख से अधिक उम्मीदवार पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं।

इनमें से 9 लाख से अधिक ने आवेदन शुल्क का भुगतान भी कर दिया है। इसके साथ ही सीयूईटी देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यूजीसी के अध्यक्ष ने दी जानकारी

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि सीयूईटी (यूजी)-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवारों से प्राप्त आवेदनों को देखते हुए हमने 27 मई से 31 मई तक आवेदन प्रक्रिया को फिर से खुला रखने का फैसला किया है. यूजीसी प्रमुख ने मार्च में घोषणा की थी कि 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए CUET स्कोर, कक्षा 12 के अंक की आवश्यकता नहीं होगी।

परीक्षा कब होगी?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि माना जा रहा है कि परीक्षा जुलाई के महीने में कराई जाएगी ताकि छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो सकें। परीक्षा का एडमिट कार्ड भी कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। छात्र किसी भी जानकारी या नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

ICSI CS Result 2021: CS प्रोफेशनल प्रोग्राम दिसंबर परीक्षा परिणाम जारी, यहां आसानी से देखें

Live Bharat Times

दमन में लैम्‍प लाइटिंग एवं ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया

Live Bharat Times

महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम : 6 माह में 20 हजार को जॉब, 100 करोड़ का बजट

Live Bharat Times

Leave a Comment