
बॉलीवुड में शादी के बाद अब टॉलीवुड इंडस्ट्री की बारी है। एक्ट्रेस नयनतारा आज यानी 9 जून को अपने बॉयफ्रेंड डायरेक्टर विग्नेश सिवन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. शादी चेन्नई के पास महाबलीपुरम के एक रिजॉर्ट में होगी. यहां 10 जून को एक रिसेप्शन भी रखा गया है। इस रिसेप्शन में साउथ इंडस्ट्री समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी शामिल होंगे।
नयनतारा की शादी में पहुंचे शाहरुख
शाहरुख खान कोविड से उबर चुके हैं और नयनतारा की शादी में शामिल होने के लिए महाबलीपुरम पहुंचे हैं. शाहरुख और नयनतारा फिल्म ‘जवान’ में साथ काम कर रहे हैं।
शाहरुख खान से लेकर रजनीकांत तक होंगे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कपल की शादी में शाहरुख के अलावा रजनीकांत, कमल हासन, चिरंजीवी, सूर्या, कार्ति, विजय सेतुपति और सामंथा रूथ प्रभु समेत कई बड़े सेलेब्स शामिल होंगे. शादी में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेहमानों के लिए एक खास कोड भी दिया गया है.
तिरुपति में होनी थी शादी
एक इंटरव्यू में विग्नेश ने बताया था, मैं और नयनतारा पहले तिरुपति में शादी की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन बाद में हमने अपना प्लान बदल दिया। क्योंकि मेरे सभी दोस्तों और परिवार को वहां ले जाना बहुत मुश्किल था। इसलिए हमने अपना विवाह समारोह चेन्नई के पास रखने का फैसला किया।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया
नयनतारा और विग्नेश ने हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की और उन्हें अपनी शादी में भी आमंत्रित किया गया। उनके साथ अभिनेता और राजनेता उदयनिधि स्टालिन भी मौजूद थे। उनकी मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.
कपल 6 साल से रिलेशन में है
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े होने के कारण नयनतारा और विग्नेश की प्रेम कहानी भी काफी फिल्मी है। दोनों पहली बार किसी फिल्म के सेट पर मिले थे। इस फिल्म का निर्देशन विग्नेश कर रहे थे। यहीं से दोनों मिलने लगे और एक दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद नयन और विग्नेश को काम करते-करते प्यार हो गया। दोनों ने 6 साल तक डेटिंग करने के बाद 25 मार्च 2021 को सगाई कर ली।
नयनतारा और विग्नेश का वर्कफ्रंट
विग्नेश की फिल्म कथुवाकुला रेंदुकधल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसमें विजय सेतुपति, नयनतारा और सामंथा लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म का जॉनर रोमांटिक ड्रामा है। विग्नेश के निर्देशन में यह नयनतारा की दूसरी फिल्म है। नयनतारा की ‘ओ2’ फिल्म 17 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. वहीं शादी के बाद ये कपल अपनी फिल्म ‘एके 62’ की शूटिंग में व्यस्त होगा. इसका निर्देशन भी विग्नेश ही कर रहे हैं।
