Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
कैरियर / जॉब

IDBI में निकलीं स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नौकरियां 2022

यहाँ हम आपके लिए सरकार के द्वारा जारी की गयी विभिन्न सरकारी जॉब से संबंधित भर्ती की जानकारी लेकर आये है। समय-समय पर केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न सरकारी पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की जाती है। उम्मीदवार हमारे इस पेज में दी गयी जानकारी के आधार पर सरकारी नौकरी से जुड़ी विज्ञप्तियों की जानकारी को प्राप्त कर सकते है। हमारे द्वारा यहाँ इस पेज में ग्रामीण डाक सेवा एवं आंगनबाड़ी केंद्रों ,फारेस्ट गार्ड ,स्वास्थ्य मिशन ,आर्मी भर्ती एवं अन्य विभागों से संबंधित सभी आवश्यक Sarkari Job की लेटस्ट विवरण को उल्लेखित किया गया है। कैंडिडेट यहाँ दिए गए विवरण के आधार पर सभी केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय सरकारी जॉब की डिटेल्स को देख सकते है।

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 25 जून से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई निर्धारित की गई है।
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार IDBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जानकारी
किस पद पर कितनी भर्ती होगी?
इस भर्ती के माध्यम से कुल 226 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके अंतर्गत मैनेजर – ग्रेड B के 82 पद, सहायक महाप्रबंधक (AGM) – ग्रेड C के 111 पद और डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) – ग्रेड D के 33 पद पर भर्ती की जाएगी।
योग्यता
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
AGM- ग्रेड C (परिसर)- उम्मीदवार का सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60 प्रतिशत अंक के साथ पास होना अनिवार्य है।
DGM- ग्रेड D (राजभाषा)- उम्मीदवार का हिंदी या अंग्रेजी विषय में 60 प्रतिशत अंक के साथ ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है।
 आयु की गणना 1 मई, 2022 के आधार पर की जाएगी।
मैनेजर- ग्रेड B: अधिकतम आयु सीमा 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
AGM- ग्रेड C: अधिकतम आयु सीमा 28 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
DGM- ग्रेड D: अधिकतम आयु सीमा 35 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन
 उम्मीदवार का चयन आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर आवेदन के दौरान जमा किए दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक जांच के बाद और दस्तावेजों के सत्यापन के बिना उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए अस्थायी (प्रोविजनल) माना जाएगा।
सत्यापन के दौरान उम्मीदवार को ओरिजिनल दस्तावेज प्रदान करने होंगे और इसके बाद उम्मीदवार का फाइनल चयन माना जाएगा।
आवेदन शुल्क 
इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अन्य उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
आवेदन
आवेदन करने के लिए पहले IDBI की वेबसाइट www.idbibank.in पर जाएं।
अब ‘Careers’ सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
अब आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।
Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

Orissa Bharti 2022 जिला परियोजना प्रबंधन में निकली भर्तियां। अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक करें।

Live Bharat Times

KMC ने Staff Nurse के पदों पर नौकरी पाने का मौका, देखें डिटेल और करें आवेदन

Live Bharat Times

REET-2022 के लिए आज से करें आवेदन : 13 मई 18 मई तक जमा होगी अंतिम तिथि, जुलाई में प्रस्तावित परीक्षा

Live Bharat Times

Leave a Comment