
खेलों में लगातार सुर्खियों बटोरने वाला ओपीजेएस (OPJS) विश्वविद्यालय के खिलाडियों ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। कुश्ती के अखाड़े से (OPJS) ओपीजेएस विश्वविद्यालय के लिए एक सुनहरी खबर आई है।
किर्गिस्तान के बिश्केक में खेली जा रही अंडर-23 एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में ओपीजेएस यूनिवर्सिटी (OPJS) की दो पहलवानों ने गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कि रितिका ने 72 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है, वही तो वही पुष्पा ने 57 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।
वहीं ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के फाउंडर डॉ जोगेंद्र सिंह और रजिस्ट्रार डॉ. रुपेंद्र सिंह उदावत ने दोनों पहलवानों को बधाई दी है। डॉ. जोगेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों खिलाडियों की कड़ी मेहनत का उन्हें फल मिला है। साथ ही उन्होने कहा कि हमारे खिलाड़ी खेल के हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं रजिस्ट्रार डॉ रुपेंद्र सिंह उदावत ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। बता दे कि ओपीजेएस यूनिवर्सिटी का खेलों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।
