
जंक फूड खाने की आदत हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है. वैसे बच्चों में जंक फूड खाने की आदत से लगभग हर पैरेंट्स परेशान हैं. समय के साथ-साथ जंक फूड के आउटलेट भी तेजी से बढ़ रहे हैं. जो बच्चों में जंक फूड की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए काफी है. यही वजह है कि बच्चों को इस तरह के खाने से दूर रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है. फूड खाने की वजह से बच्चों में मोटापे की समस्या बढ़ी है. साथ ही बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी जंक फूड का सेवन काफी नुकसान दायक होता है. इसीलिए बच्चों में हेल्दी फूड खाने की आदत डालना बहुत जरूरी है.
जंक फूड के दुष्प्रभाव
-जंक फूड में अधिक सोडियम ब्लडप्रेशर को बढ़ाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन काफी कमजोर हो जाता है.
-जंक फूड खाने सुस्ती और थकान बनी रहती है
.-बच्चों में हार्मोनल असंतुलन की समस्या ज्यादा हो सकती है.
-जंक फूड से एडीमा की बिमारी पकड़ सकती है, जिससे किडनी खराब होने के चांसेस बढ़ सकते हैं.
-कोला, सोडा पीने से ब्लड शुगर का खतरा बढ़ सकता है.-जंक फूड से मोटापा हो सकता है और बच्चों को दिल से जुड़ी बिमारी भी हो सकती हैं.
-बच्चों के ज्यादा जंक फूड खाने से डाइजेशन खराब हो सकता है.
-जंक फूड की वजह से बच्चों की हड्डी और दांत बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं.
