Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

नकली नाम से जीतता रहा मैडल और ख़िताब। ओलिम्पिक चैम्पियन ने खोला राज…….

खेलों की दुनिया से ताल्लुक रखने वालों के लिए ब्रिटिश एथलीट मो फराह अनजाना नाम नहीं है। ब्रिटेन के खेलों के इतिहास में मो फराह को लंबी दूरी का सबसे कामयाब धावक माना जाता है। लेकिन उन पर बन रही एक डॉक्यूमेंट्री में खुद मो फराह ने अपने बारे में जो सच बयां किया वो उन्होंने ताउम्र छुपाए रखा। उसके बारे में कभी किसी को पता तक नहीं चलने दिया। और अपनी असली पहचान छुपाकर ही वो ब्रिटेन की नागरिकता हासिल करने में भी कामयाब रहे।

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में मो फराह कहते हैं कि ये बात उन्होंने तभी से छुपाए रखी जब वो सात आठ बरस की उम्र में गैरक़ानूनी तरीके से सोमालिया से ब्रिटेन पहुँचे थे और उनका असली नाम हुसैन अब्दी केहिन है।उन्होंने बताया जब वो चार साल के थे तो सोमालिया में छिड़े गृह युद्ध में उनके पिता मारे गए थे। और उसी दौर में मची एक भगदड़ में वो अपनी मां से बिछड़ गए थे। उसके बाद वो कुछ ऐसे लोगों के चंगुल में फंस गए जो गैरक़ानूनी तरीके से बच्चों को सोमालिया से यूनाइटेड किंगडम फर्जी नामों से भेजते थे। मुझे भी मोहम्मद फराह के नाम से भेजा गया था।ब्रिटेन पहुँचने के बाद मो फराह ने एक महिला के घर पर एक गुलाम की तरह नौकर का काम किया था, फिर भी उन्होंने अपनी पहचान छुपाए रखी।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में आनंद का अच्छा खेल जारी: एक हफ्ते में दूसरी बार विश्व चैंपियन कार्लसन को हराया, शीर्ष पर पहुंचे

Live Bharat Times

FIFA World Cup: आखिरकार चला मेसी का जादू! उन्होंने माराडोना के उस रिकॉर्ड की बराबरी की

Admin

IND VS SA: 0 पर आउट होकर पवेलियन लौटे चेतेश्वर पुजारा, राहुल द्रविड़ ने किया कुछ ऐसा, वायरल हो रहा वीडियो!

Live Bharat Times

Leave a Comment