Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

NEET Exam चेकिंग के दौरान बच्चों के अंडरगारमेंट्स तक चेक किए गए, छात्राओं ने किया विरोध।

NEET ( नेशनल एलजिब्लिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की परीक्षा को लेकर हैरान कर देने वाली खबर केरल के कोल्लम से आई है, आरोप मैथरोमा इंस्टीट्यूट ऑफ  इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में चेकिंग के लिए बच्चो के अंडरगारमेंट्स तक उतरवा दिए।
छात्राओं ने जब ये बात परिजनों को बताई तो परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया, हालाकि इंस्टीट्यूट की और से भी सफाई दी गई और कहा गया ऐसा कुछ नही हुआ है।
पुलिस जांच शुरू कर चुकी है।

छात्रा के परिजन ने बताया की उसकी बेटी जब मेटल डिटेक्टर के लिए  आगे बढ़ी तो चेकिंग करने वालो ने उसे कहा आपके अंडरगार्मेंट का हुक मेटल का है ऐसे में आप अपनी अंडरगार्मेंट स्टोर रूम में जाकर उतर दे। जिससे छात्राओं को एग्जाम देते समय मानसिक रूप से परेशान हो रही थी।

एक और छात्रा के परिजन ने बताया उस कहा गया की अपने ड्रेस कोड का पालन नहीं किया है और आपको अंडरगार्मेंट उतरने पड़ेंगे, अगर आप ऐसा नहीं करती तो आपको पेपर नहीं दे सकती है।
ऐसी कई और छात्राओं को कहा गया जिन में से काफी छात्रा रोने तक लगी, और ये सब मथोरमा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में17 जुलाई को हुए नीट एग्जाम के दौरान हुआ।

राजस्थान में भी नीट एग्जाम के दौरान कुछ मुस्लिम छात्राओं ने हिजाब पहन रखा था, जब उन्हें रोका गया की ये ड्रेस कोड नही है तो वो नही मानी और अड़ गई ऐसे में पुलिस ने उनसे लिखित में ये लिखवाया की जो भी परिणाम आएगा वो हम उसे मानेंगे।
बाद में उन्हें एग्जाम देने दिया हालाकि एग्जाम सेंटर में जाने से पहले उनकी जांच की गई।

 

 Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

यूपी में होंगे 21 लाख करोड़ के एमओयू,13 हज़ार से अधिक कम्पनिया करेंगी हस्ताक्षर

Admin

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सपा ने फूंका बाबा रामदेव का पुतला, खूब हुई नारेबाजी

Admin

पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने मार गिराया, अंतरराष्ट्रीय सीमा से पंजाब में घुसने की कोशिश

Live Bharat Times

Leave a Comment