Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नस

आ गया हीरो स्प्लेंडर बाइक का इलेक्ट्रिक अवतार! फुल बैटरी चार्ज में 240km दौड़ेगी बाइक.

आ गया हीरो स्प्लेंडर बाइक का इलेक्ट्रिक अवतार! फुल बैटरी चार्ज में 240km दौड़ेगी बाइक.

(हीरो स्पलेंडर इलेक्ट्रीक बाइक) : भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है, ख़ासकर टू-व्हीलर सेग्मेंट में लोगों की दिलचस्पी ज्यादा बढ़ी है। ग्राहकों की इसी रूचि को ध्यान में रखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां भी इस सेग्मेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में लगे हैं।

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भी हाल ही में घोषणा की है कि वो जल्द ही घरेलू बाजार में अपने पहले इलेक्ट्रिक वाहन को विदा ब्रांड के अन्तर्गत पेश करेगी। ऐसे में लोगों की उम्मीदें कंपनी की बेस्ट सेलिंग बाइक (Splendor) को इलेक्ट्रिक अवतार में देखने के लिए बढ़ चुकी है। हीरो स्पलेंडर देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली बाइक है, कीमत कीमत और बेहतर माइलेज के चलते लोग इस बाइक को ख़ासा पसंद करते हैं।

हालांकि अभी कंपनी की तरफ से इस बाइक के इलेक्ट्रिक वर्जन को पेश करने के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन बाजार में कुछ कंपनियां में हैं जो कि इस बाइक के लिए इलेक्ट्रिक कन्वर्जन किट जरूर पेश कर रही हैं।

मोटर कंट्रोलर को साइड बॉक्स में रखा गया है, इसके ठीक नीचे मोटर लगा है, एक कवर बेल्ट ड्राइव के माध्यम से पीछे के पहिये से जुड़ा है मोटरसाइकिल को ईवी-विशिष्ट ब्रांडिंग मिलती है, साथ ही हेडलैंप काउल, टेल पैनल और व्हील रिम्स पर नीले रंग की हाइलाइट्स मिलती हैं, जो कि इसे इलेक्ट्रिक वाहन का फील देते हैं। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को कुल चार वेरिएंट्स में पेश करने की कल्पना की गई है, जिसमें स्टैंडर्ड, यूटिलिटी +, रेंज + और रेंज मैक्स शामिल है।

बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज (हीरो स्पलेंडर बाइक) इस तस्वीर में इमेजिन किया गया है कि, स्टैंडर्ड मॉडल में 4 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा जो कि 120 किलोमीटर तक का रेंज देने में सक्षम होगा। यूटिलिट + वेरिंएट का ड्राइविंग रेंज स्टैंडर्ड मॉडल जितना ही है लेकिन इसमें एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस मिलता है। Range+ वेरिएंट में 6 kWh का बैटरी पैक दिया गया है जो कि 180 किलोमीटर तक का रेंज देगा। इसके अलावा मैक्स वेरिएंट में सबसे बड़ा 8 kWh की क्षमता का बैटरी पैक इमेजिन किया गया है जो कि 240 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगा, लेकिन इसमें स्टोरेज स्पेस नहीं मिलता है।

 

 

 Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

बिक्री में वृद्धि: ऑटोमोबाइल की खुदरा बिक्री में भारी उछाल, जनवरी में 14% बढ़ी

Admin

फेक रिव्यू पर बनेगे सख्त नियम: शॉपिंग वेबसाइट्स पर फेक रिव्यू राइटर अब स्वस्थ नहीं, सरकार बना रही नया स्ट्रक्चर

Live Bharat Times

अरबों का साम्राज्य एक झटके में ढहा: 88,000 करोड़ की कंपनी $1 में बिकी!

Live Bharat Times

Leave a Comment