Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर के नाम पर होगा इंग्लैंड में क्रिकेट स्टेडियम

दुनिया के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को क्रिकेट में संन्यास लिए 35 साल हो गए। इंग्लैंड में अब एक क्रिकेट मैदान का नाम इस महान बल्लेबाज के नाम पर होगा। खबरों के मुताबिक शनिवार 23 जुलाई को इंग्लैंड के लीसेस्टर में एक क्रिकेट मैदान का नाम सुनील गावस्कर के नाम पर रखा जाएगा। 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य गावस्कर भारत के पहले ऐसे क्रिकेटर होंगे, जिनके नाम पर इंग्लैंड में स्टेडियम होगा।

सुनील गावस्कर ने इस विषय पर द टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं बेहद खुशी और खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि लीसेस्टर के मैदान का नाम मेरे नाम पर होगा। लीसेस्टर एक ऐसा शहर है, जहां इस खेल को बड़ी तादाद में फैन्स पसंद करते हैं। खासतौर से भारतीय क्रिकेट को और इसलिए यह सचमुच एक बड़ा सम्मान है।’

दरअसल लीसेस्टर में सुनील गावस्कर के नाम पर स्टेडियम बनाने का आइडिया भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद कैथ वैज का था, जो बीते तीन दशक से ज्यादा समय से पार्लियामेंट में लीसेस्टर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बता दें अपने महान खिलाड़ियों के नाम पर क्रिकेट स्टेडियम बनाने का चलन वेस्टइंडीज में खूब है. यहां एंटीगुआ में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, जबकि त्रिनिदाद में ब्रायर लारा स्टेडियम है।

 

Follow us on FacebookTwitter & Youtube.

Related posts

भारत ने बांग्लादेश को प्रथम टेस्ट में दी मात, 188 रनों से हराया

Admin

हमारे तेज गेंदबाजों ने विदेश में हर दूसरा टेस्ट जीता है: 17 साल पहले टीम में 145+ की रफ्तार से 5 गेंदबाज थे, आज 150+ फेंक रहे हैं

Live Bharat Times

इंग्लिश प्रीमियर लीग: ब्राइटन ने यूनाइटेड को चौंकाया, सभी 3 अंक लिए

Leave a Comment