

यह दुनिया का पहला ऐसा केस है, जिसमें एक ही व्यक्ति को तीनों संक्रमण एक साथ हुआ है । इसको लेकर नई तरह की चिंताएं आने लगी है ।इस पीड़ित व्यक्ति को डॉक्टरों की विशेष देखरेख में संक्रामक रोग यूनिट में रखा गया , इसके बाद में उसे घर भेज दिया गया। फिलहाल उस व्यक्ति की एचआईवी संक्रमण की जांच जारी है।
अंतरराष्ट्रीय पत्रिका जर्नल ऑफ इंफेक्शन में प्रकाशित की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति पांच दिनों के लिए स्पेन घूमने गया था। जब वो लौटकर आया तो उसके कुछ दिन बाद ही उसको बुखार, गले में खराश, थकान, सिरदर्द और कमर में सूजन जैसी शिकायतें देखी गईं। इसके तीन दिन बाद जांच के रिजल्ट में वह कोविड पॉजीटिव पाया गया था । इसके साथ ही उस व्यक्ति के चेहरे और दूसरे हिस्सों पर बड़े चकत्ते भी दिखाई देने लगे । उनके कई जगह पर फुंसियां भी दिखीं।
अस्पताल ले जाने पर उस व्यक्ति को संक्रामक रोग यूनिट में भेज दिया गया। उस पीड़ित ने पहले फाइजर के एमआरएनए वैक्सीन की दो खुराक के साथ कोरोनावायरस का टीका भी लगवाया था। पीड़ित की जांच की रिपोर्ट के रिजल्ट में मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि होने के साथ एचआईवी पॉजीटिव मिला। इसके साथ वह ओमिक्रोन उप-संस्करण (Sub-Variant) BA.5.1 से भी संक्रमित था। उसकी शारीरिक जांच में पेरिअनल रीजन सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में धब्बे और त्वचा के घावों का भी पता चला।
