Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

कभी देखा है आगरा में ही मौजूद दूसरे ताजमहल को, जानिए लाल ताजमहल की कहानी

आगरा में एक नहीं बल्कि दो ताजमहल हैं। जी हां, सुनकर आप सोच रहे होंगे कि दूसरा ताजमहल कौन-सा है और इसका रहस्य क्या है? शाहजहां और मुमताज के इश्क की निशानी संगमरमर के ताजमहल को आपने कई बार देखा होगा और यहां गये होंगे, लेकिन लाल ताजमहल शायद की गये होंगे और यहां के बारे में कम ही सुना होगा। यहां हम आपको लाल पत्थर से बने लाल ताजमहल के बारे में बता रहे हैं। यह लाल ताजमहल भी मोहब्बत की ही निशानी है।

लाल ताजमहल कर्नल जॉन विलियम हैसिंग की याद में बनाया गया था। इसे उनकी पत्नी ने बनवाया था। सही मायने में यह लाल ताजमहल जॉन हेसिंग की कब्र है,जिसे 19वीं शताब्दी में बनाया गया था। जॉन हेसिंग ब्रिटिश सेना में अधिकारी थे। उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी ने उनकी कब्र के तौर पर इसे बनवाया था।  यह लाल ताजमहल आगरा के एक कब्रिस्तान में बना हुआ है। लाल ताजमहल को लेकर कई तरह की भूतिया बातें भी कही जाती हैं। यहां रात के वक्त सैलानी नहीं जाते। इसे लेकर कहा जाता है कि यहां रात के वक्त डरावनी आवाजें आती हैं।

लाल ताजमहल आगरा के असल ताजमहल की तरह भव्य तो नहीं है, लेकिन इसकी इमारत काफी सुंदर है। लाल पत्थर से बने होने की वजह से यह मकबरा और ज्यादा आकर्षक लगता है। विलियम हेसिंग का देहांत 21 जुलाई 1803 में हुआ था। कहा जाता है कि जब उनकी पत्नी ने आगरा का ताजमहल देखा तो उसी वक्त यह तय कर लिया है कि पति और पत्नी में से जो पहले इस दुनिया को अलविदा कहेगा उसकी याद में ऐसा ही ताजमहल बनाया जाएगा। जब हेसिंग की मृत्यु हुई तो उनकी पत्नी ने अपने पति की याद में यह मकबरा बनाया। लाल ताजमहल के नाम से लोकप्रिय यह मकबरा 100 से 200 फीट के दायरे में बना है। इसमें चार मीनारें हैं और चारों तरफ चार बड़े प्रवेश द्वार हैं। यहां हेसिंग के साथ ही उनकी पत्नी की भी कब्र है। यह ताजमहल आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे के पास स्थित है। जहां यह मकबरा है वहां रोमन कैथोलिक कब्रिस्तान है। जिसके बीच में इसे बनाया गया है।

Related posts

Pak vs Eng Final T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्डकप फाइनल के बाद मालामाल होंगी पाकिस्तान-इंग्लैंड टीम, मिलेगी इतनी प्राइज मनी

Live Bharat Times

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बीफ रखने के आरोप में दो शिक्षकों के खिलाफ मामला रद्द करने से इनकार किया

Live Bharat Times

भाभा परमाणु अनुसंधान ने Nurse, Scientific Assistants , Sub Officer 36 पदों के लिए भर्ती, जानिए जानकारी सम्पूर्ण एक बार में।

Live Bharat Times

Leave a Comment