Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राजस्थान में गहलोत गुट और पायलट गुट के मध्य गहमागहमी

मंत्री अशोक चांदना को मंच पर जूते दिखाए गए. उन्हें घेरने के लिए भी लोग दौड़े हालात बिगड़ने पर चांदना और शकुंतला रावत को कड़ी सुरक्षा के बीच वहाँ से निकलना पड़ा. कर्नल बैसला के पुत्र विजय सिंह बैसला लोगों से शांत रहने की अपील करते रहे लेकिन हुड़दंग जारी रहा. इस दौरान जमकर सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाज़ी हुई. इस पूरे घटनाक्रम से नाराज़ अशोक चांदना ने ट्वीट कर लिखा कि मुझ पर जूता फ़िंकवाकर सचिन पायलट CM बने तो जल्दी बन जाए क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है. जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया, फिर एक ही बचेगा और ये मैं चाहता नहीं हूं. चांदना ने कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ पर भी निशाना साधा.

मामला यहीं नहीं रुका जवाब राजेन्द्र राठौड़ की ओर से भी आया. उन्होंने लिखा दूसरों पर तोहमत लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक लो. ये हालात क्यों बने हैं, दूसरों की पकी फ़सल काटकर अपने खेत पर ले जाओगे तो परिणाम यही होंगे. आगे आगे देखें होता है क्या?

मामले में गहलोत-पायलट खेमे के नेताओं के बीच देर रात से ही ट्विटर वॉर चल रहा है हालांकि पायलट समर्थक किसी भी विधायक ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन इसे लेकर पायलट समर्थकों में खासा रोष है.
दिलचस्प बात तो यह है कि राजस्थान में जैसे-जैसे मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की चर्चा चल रही हैं वैसे ही गहलोत और पायलट खेमे के नेताओं के बीच शुरू हुई बयानबाजी अब धमकी और जूता पॉलिटिक्स तक जा पहुंची है. जिस तरह से अब सचिन पायलट कैंप और अशोक गहलोत कैंप के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी हो रही है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में फिर से सियासी घमासान हो सकता है.

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Live Bharat Times

दिवाली में लक्ष्मी पूजा में रखें इन बातों का ध्यान, बढ़ेगी सुख समृद्धि

Live Bharat Times

नीम करौली बाबा से महाकाल तक: देशभर में कोहली ने की पूजा-अर्चना, अब तीनों फॉर्मेट में जड़े शतक, फैंस में भी उत्साह

Live Bharat Times

Leave a Comment