Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

अपने नए शो, मैं हूं अपराजिता के लिए बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे श्वेता तिवारी और मानव गोहिल

जी टीवी एक ताजातरीन कहानी मैं हूँ अपराजिता लेकर हाजिर है, जिसमें तीन बेटियों की एक अकेली मां अपराजिता का सफर दिखाया गया है, जो अपने पूर्व पति अक्षय के शादी से बाहर प्यार करने और उन सभी को निराशा में छोड़ जाने के बाद अपनी बेटियों को जिंदगी के उतार-चढ़ाव के लिए तैयार कर रही हैं। शो के प्रीमियर के अवसर पर इसकी लीड एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ( अपराजिता) और मानव गोहिल (अक्षय) अपने नए शो के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर पहुंचे।

फँस और फोटोग्राफर्स ने श्वेता और मानव को मंदिर के बाहर प्रसाद लेते देखा। श्वेता ने बताया, “मैं जिंदगी में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने में यकीन रखती हूं। इसलिए मानव और मैंने इस शो के शुरू होने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाने का फैसला किया। हमें इस शो का इंतजार है और हम उम्मीद करते हैं कि दर्शक हमेशा की तरह इस बार भी हमें अपना प्यार देंगे।” मानव ने कहा, “मेरा मानना है कि सिद्धिविनायक बड़ी शांत जगह है और अपने नए शो के लिए आशीर्वाद लेने के लिए हमने बप्पा की शरण में जाने का फैसला किया। ऐसा माना जाता है कि मंगलवार का दिन गणपति बप्पा का दिन होता है और इत्तेफाक से हमारा शो भी मंगलवार के दिन ही शुरू हुआ, जो बहुत कम होता है।

श्वेता और मैं सुबह जल्दी मंदिर पहुंचे क्योंकि हमारा शो उसी शाम शुरू होने वाला था। मैं बता नहीं सकता कि मैं आगे इस नए सफर को लेकर कितना उत्साहित हूं।” जहां अपराजिता अपने दम पर अपनी तीन बेटियों की परवरिश कर रही है, वहीं आप भी उस पल का इंतजार कीजिए जब 15 साल बाद अक्षय उनकी जिंदगी में वापस लौटता है।

Related posts

चीन से मुकाबले को ब्रिटेन इटली के साथ में लड़ाकू जेट बनाएगा जापान

Admin

रणदीप हुड्डा के जन्मदिन पर आइए एक नजर डालते हैं उनकी 5 बेहतरीन फिल्मों पर

Live Bharat Times

Politics: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले गठबंधन को लेकर JDS ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Live Bharat Times

Leave a Comment