Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मध्य प्रदेश के रीवा में बस और ट्रक की टक्कर में 14 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा यात्री घायल

उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। पहाड़ से उतरते समय बस और ट्रक समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 35 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

यह हादसा शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ के घाट में हुआ है । यूपी पासिंग की बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। इसमें ज्यादातर लोग श्रमिक हैं, जो दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे. पहाड़ से उतरते समय बस और ट्रक समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए। राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया. हालांकि, हादसे की वजह का पता नहीं चला है।
रीवा के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने जानकारी दी कि सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्रक की टक्कर होने से हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि 40 घायलों में से 20 को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने जानकारी दी कि बस हैदराबाद से चली थी और उसे गोरखपुर पहुंचना था।

Related posts

आज रांची पहुंचेंगे UPA विधायक, पर नहीं जा सकेंगे अपने अपने घर

Live Bharat Times

कर्नाटक हिजाब विवाद: ‘हिजाब पहनने में क्या समस्या है? ये है हमारी जिंदगी का हिस्सा’, कॉलेज में घुसने से रोके जाने पर बोलीं छात्राएं

Live Bharat Times

यूक्रेन युद्ध के मास्टरमाइंड और ‘पुतिन का ब्रेन’ कहे जाने वाले दुगिन की बेटी की हत्या

Live Bharat Times

Leave a Comment