Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मुरैना में अवैध पटाखों के कारोबार में हुआ बड़ा धमाका।

मुरैना में हुई 4 लोगों की मौत अवैध पटाखों के कारोबार में हुआ बड़ा धमाका कई अस्पताल में हुए भर्ती।

मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश के मुरैना में 20 अक्टूबर को एक बिल्डिंग में बड़ा धमाका हुआ, उस बिल्डिंग में अवैध पटाखों का कारोबार चलाया जा रहा था धमाका इतना बड़ा थ, की बिल्डिंग जिसमें यह कारोबार चलाया जा रहा था वह धराशाई होकर मिट्टी में मिल गई जिसके कारण बिल्डिंग में काम कर रहे चार लोगों की मौत हो गई और कई अस्पताल में भर्ती हैं।
अवैध पटाखों का कारोबार जिस बिल्डिंग में चल रहा था उस बिल्डिंग में बड़ा धमाका होने की खबर मिलते ही वहां की स्थानीय पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची वहां के चंबल रेंज के आईजी राकेश चावला ने बताया कि धमाका बहुत बड़ा था जिसके कारण पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई चार लोगों की मौत हुई बाकी घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और कुछ लोगों की मलबे में दबे हुए होने की आशंका है।
चार लोगों को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है और इस हादसे में अब तक कुल 7 लोगों के घायल होने की सूचना है.धमाके में मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया. आधा दर्जन से ज्यादा महिला, पुरुष और बच्चे मलबे में दब गए. इस दुर्घटना में अधिकांश की मौत होने की आशंका है. घटना मुरैना के बानमोर नगर में जैतपुर रोड की है. गोदाम मालिक बानमौर निवासी व्यवसायी निर्मल जैन को बताया जा रहा है और इस मकान में किरायेदार भी रह रहे थे.

Related posts

आगराके एक रिहायशी मकानमें मिल मालिक और उसकी पत्नीकी हत्या,जाने पूरा मामला

Live Bharat Times

वैवाहिक बलात्कार: उच्च न्यायालय के फैसले से उठी याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Live Bharat Times

ऋषिकेश : सीएम धामी आज करेंगे शैक्षणिक और प्रशासनिक भवन का शिलान्यास

Live Bharat Times

Leave a Comment