Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास: सीएम पुष्कर सिंह धामी

रुद्रप्रयाग उत्तराखण्ड।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रप्रयाग स्थित कोठगी में ₹20 करोड़ 44 लाख की लागत से बनने वाले नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुँचे छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज के बनने से बच्चों को नर्सिंग की पढ़ाई में लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्धारित समय के अन्दर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में तेजी से काम हो रहे हैं। केदारनाथ धाम में तेज़ी से पुननिर्माण कार्य चल रहा है। यात्रा को और सुगम बनाने के लिए केदारनाथ रोपवे का निर्माण होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में 45 लाख से अधिक रजिस्टर्ड श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। यात्रा को सुगमता से संचालित करना एक बड़ी चुनौती थी, किंतु जिला प्रशासन एवं सभी जन प्रतिनिधियों के सहयोग से यात्रा का सफल संचालन किया गया। युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई जा रही है। 7 हजार पदों पर जल्द ही लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत चौधरी, विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

G20 शिखर सम्मेलन भारत में : भारत संभालेगा G20 की अध्यक्षता, 200 से अधिक बैठकें होंगी

Live Bharat Times

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी करेंगे राजस्थान के शाही महल से शादी

Live Bharat Times

नहीं थम रही असित मोदी और शैलेश लोढ़ा के बीच तकरार,

Live Bharat Times

Leave a Comment