

नई दिल्ली, जेएनएन। From Welcome Back to Jolly LLB actors replaced in these sequels:
वेलकम बैक
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के लीड रोल वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म के गाने से लेकर स्टार कास्ट तक, हर चीज को दर्शकों ने पसंद किया था, जबकि सीक्वल में जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए थे, लेकिन थिएटर में दर्शकों को अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग खली और फिल्म बुरी तरह पिट गई।
जॉली एलएलबी 2
कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म जॉली एलएलबी में अरशद वारसी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म छोटे बजट की थी, लेकिन लोगों को फिल्म की कहानी पसंद आई थी। फिल्म के सीक्वल में मेकर्स ने अरशद को रिप्लेस करते हुए अक्षय कुमार को ले लिया। ठीक-ठाक कहानी होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
वन्स एपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा
बालाजी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई सफल फिल्मों में गिनी जाती है। पहले पार्ट में इमरान हाशमी और अजय देवगन लीड रोल में थे, लेकिन पार्ट 2 में इमरान को रिप्लेस कर अक्षय कुमार ले लिया गया और फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
बंटी और बबली 2
अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म बंटी और बबली यश राज फिल्म्स की कुछ सुपरहिट फिल्मों में शुमार है। बंटी और बबली के गाने से लेकर डायलॉग तक फिल्म के हर एक एलिमेंट ने दर्शकों को इंप्रेस किया था, लेकिन जब फिल्म के पार्ट 2 को बनाने की बात आई तो अभिषेक की जगह सैफ अली खान को ले लिया गया और सुपर फ्लॉप हो गई।
