Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Mallika Sherawat: आज भी बरकरार है मल्लिका शेरावत की खूबसूरती, फैन को बताया अपना ब्यूटी सीक्रेट

Mallika Sherawat Beauty Secret: इमरान हाशमी के साथ फिल्म मर्डर में नजर आईं मल्लिका शेरावत किसी न किसी वजह से अक्सर चर्चा में आ ही जाती हैं। एक्ट्रेस भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ-साथ रील्स भी शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी एक बोल्ड वीडियो शेयर की, जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इसके साथ ही इस वीडियो में मल्लिका शेरावत ने ये भी बताया कि वह खूबसूरत दिखने के लिए किन चीजों का बिल्कुल भी सेवन नहीं करती हैं।

मल्लिका शेरावत ने इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो

मल्लिका शेरावत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में मर्डर एक्ट्रेस सोफे पर अपने लेजी मोमेंट बिताते हुए नजर आ रही हैं और उन्होंने स्पोर्ट्स ब्रा के साथ कलरफुल शॉर्ट्स पहने हुए हैं। इस वीडियो में मर्डर एक्ट्रेस अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए काफी मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस रील में मल्लिका शेरावत कभी कैमरे की तरफ देखते हुए पोज कर रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन की फिल्म दिल्ली 6 का मसकली गाना डाला हुआ हुआ है। वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मल्लिका ने कैप्शन में लिखा, ‘फीलिंग लेजी’। इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आए, लेकिन एक फैन ने हाल ही में उनसे इतने सालों से सेम दिखने का राज पूछ लिया।

मल्लिका ने बताया खूबसूरती के लिए किन चीजों से दूर रहती हैं एक्ट्रेस

मल्लिका शेरावत ने जैसे ही इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘पिछले 20 सालों से आप बिलकुल वैसे ही सेम दिखती हैं, आपने ये कैसे किया है। फैन द्वारा मिले इस कॉम्प्लीमेंट से मल्लिका काफी खुश हुईं और उन्होंने कमेंट बॉक्स में फैन की बात का जवाब देते हुए लिखा, ‘आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, मैं ये अपनी अनुशासित लाइफ में रहकर कर पाई हूं। मैं डेली योग, वर्कआउट करती हूं और स्मोक और ड्रिंक जैसी आदतों से बिलकुल दूर रहती हूं। लेट नाइट तक भी मैं नहीं जागती’।

इस फिल्म से मल्लिका शेरावत ने की थी अपनी शुरुआत

मल्लिका शेरावत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ से की थी, जिसमें एक्ट्रेस का सिर्फ एक कैमियो रोल था। इसके बाद उन्होंने साल 2003 में फिल्म ख्वाहिश में मुख्य भूमिका अदा की। इसके बाद उन्होंने, किस-किस की किस्मत, मर्डर, प्यार के साइड इफेक्ट और गुरु जैसी कई फिल्मों में काम किया। हाल ही में वह आरके आरके में नजर आई थीं।

Related posts

बागेश्वर में मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले को भव्य रूप से मनाया जाएगा: सीएम पुष्कर सिंह धामी।

Admin

द कपिल शर्मा शो: शिल्पा शेट्टी ने फैंस को किया कपिल शर्मा के नए टैलेंट से रूबरू, एक्ट्रेस ने कॉमेडियन के ‘ट्वीट विवाद’ का बनाया मजाक

Live Bharat Times

Weight Loss Recipe: जल्दी वजन कम करने के लिए खाएं चिया सीड्स!

Admin

Leave a Comment