Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राजस्थान की इस महिला राज्य मंत्री को है नोटों की माला पहनने का क्रेज

राजस्थान में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त जाहिदा खान को इन दिनों हज़ारों रुपयों की मालाएं पहनने का क्रेज पूरे प्रांत में चर्चा का विषय बना हुआ है। दो दिन पूर्व पहाड़ी कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान राज्य मंत्री जाहिदा खान के बयान “फूलन की माला सूं काम ना चलेगो” वाले बयान का वीडियो वायरल होने के बाद भी जाहिदा खान का नोटों की माला पहनने के प्रति मोह कम नहीं हो रहा है। रविवार को फिर ग्राम पंचायत नंदेरा में सरपंच संघ के अध्यक्ष मिसलू खान ने उन्हें 51 हजार रुपए के नोटों की माला पहनाई। इसका फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

राज्यमंत्री जाहिदा खान का नोटों की माला के प्रति मोह कामां विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि पहाड़ी कृषि उपज मंडी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अमीना विजयी हुई थी। इस पर अमीना के प्रतिनिधियों ने राज्यमंत्री जाहिदा खान का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया था, तब राज्यमंत्री जाहिदा खान ने लोगों से कहा था कि फूलों की माला से काम नहीं चलेगा। इस पर अगले दिन हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव में राम मोहन खंडेलवाल के उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद व्यापारियों ने उन्हें 51 हजार के नोटों की माला थी। इसके वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

Related posts

America Mid Term Election: मुश्किल हुई जो बाइडन की राह, प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत, अब ये होगी दिक्कत

Live Bharat Times

नेपाल में 6.3 तरीवता का भूकंप आया 6 की मौत

Live Bharat Times

प्राइवेट स्कूलों के टीचरों को मिलेगा ग्रेड्यूटी का लाभ सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश।

Live Bharat Times

Leave a Comment