Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

जन्मदिन पर नागा चैतन्य ने फैन्स को दिया तोहफा, जारी हुआ ‘कस्टडी’ का फर्स्ट लुक

नागा चैतन्य साउथ के बेहतरीन अभिनेता हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। अभिनेता आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही है। नागा चैतन्‍य ने अपने जन्‍मदिन के खास मौके पर अपने फैंस को तोहफा दिया है। दरअसल, नागा चैतन्य की नई फिल्म कस्टडी से एक्टर का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। पोस्टर में एक्टर का दमदार अंदाज देखने को मिल रहे हैं।

नागा चैतन्य के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने उनकी फिल्म कस्टडी का पहला पोस्टर शेयर किया है। फैंस भी एक्टर के इस पोस्टर को शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि नागा चैतन्य ने इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। नागा इस लुक में डैशिंग लग रहे हैं। पोस्ट में वह पुलिस की ‘हिरासत’ में नजर आ रहे हैं और उस पर कई बंदूकें तान दी गई हैं।

दमदार अंदाज देखने को मिलेगा
नागा की फिल्म के पोस्टर को देखकर लग रहा है कि वह इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। इस पोस्टर पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म श्रीनिवास चित्तूरी श्रीनिवास सिल्वर स्क्रीन के बैनर तले बन रही है। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

समांथा-नागा फिर साथ आएंगे!
समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साउथ इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। जब नागा और समांथा का तलाक हुआ तो सभी फैंस का दिल टूट गया था। खबरें हैं कि समांथा और नागा चैतन्य पूरे एक साल के अलगाव के बाद एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य तलाक के बाद भी प्रोफेशनल रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों एक बार फिर कैमरों के सामने रोमांस करते नजर आ सकते हैं।

Related posts

अब लिंक्डइन भी छटनी के मु़ड में, 716 लोगों की हो सकती है छंटनी

दिल्ली: आम लोगों के लिए अच्छी खबर! आज से सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, जानें अब कितने चुकाने होंगे रुपये?

Live Bharat Times

Deepti Naval B’day: प्रकाश झा की थी पत्नी,लगा था सेक्स रैकेट में शामिल होने का आरोप

Admin

Leave a Comment