Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: खेरालू में जनसभा में गरजे अमित शाह, बोले- कांग्रेस राज में पाकिस्तान से घूस आता था कोई भी

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान गुरुवार, 1 दिसंबर को होना है और दूसरे चरण का मतदान अगले सप्ताह 5 दिसंबर को होना है। कल यानी 29 नवंबर को पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। आज प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में सभाओं का सम्बोधन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात में 4 जगहों पर सभा को संबोधित करने वाले हैं, वहीं गृह मंत्री अमित शाह भी आज 4 जगहों- खेरालू, सावली, भिलोडा और अहमदाबाद के नारनपुरा में सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला भी सौराष्ट्र में दो जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मेहसाणा, गांधीनगर और अहमदाबाद में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सुबह मेहसाणा के खेरालू में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी सरदार चौधरी ने भी अमित शाह का स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने नर्मदा मुद्दे पर बात की और कहा कि 1963 में भूमिपूजन के बाद नर्मदा परियोजना को 2001 तक लटकाए रखा गया। 2004 में मोदी के शासन में नर्मदा की ऊंचाई बढ़ाने की अनुमति दी गई। कांग्रेस ने नर्मदा योजना की ऊंचाई बढ़ाने को रोकने के लिए कई प्रयास किए, राहुल गांधी नर्मदा विरोधी आंदोलनकारी मेधा पाटकर के कंधों पर हाथ रखे भारत जोड़ो यात्रा में दिखे गए। उत्तर गुजरात आज मरुस्थल होता अगर भाजपा की सरकार नहीं बनती।

अमित शाह ने कहा कि राम मंदिर के लिए हजारों लोगों ने कुर्बानी दी, लेकिन कांग्रेसियों ने इसे रोक के रखा था। मोदी सरकार ने राम मंदिर बनाने का काम किया। अयोध्या में 1 जनवरी 2024 को गगनचुंबी राम मंदिर बनकर तैयार होगा। इसके साथ ही उन्हों के बताया की काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भी मोदी सरकार ने बनाया।

गृह मंत्री अमित शाह ने 2002 के दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि 2002 में गुजरात में हुए सांप्रदायिक दंगों और कर्फ्यू के बाद नरेंद्रभाई ने ऐसा सबक सिखाया कि आज तक किसी ने सिर नहीं उठाया। उन्होंने कहा, आपका एक वोट गुजरात और पूरे देश का भविष्य तय करेगा। आपका वोट सिर्फ विधायक और मुख्यमंत्री के लिए नहीं है। आपका एक वोट नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएगा।

गृह मंत्री शाह ने कहा, गुजरात की जनता ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों का शासन देखा है। कांग्रेस के शासन काल में पाकिस्तान से रोज कोई घूस आता था, जवान शहीद होते थे, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार के कारण पाकिस्तान की आंखों में पानी आ गया था। उन्होंने पाकिस्तान में घर में घुसकर मारा था।

Related posts

टीजर रिलीज से पहले ही बायकॉट गैंग के निशाने पर आई शाहरुख की ‘पठान’, ट्विटर पर हो रहा बहिष्कार

Live Bharat Times

चुरू – फिर से जगी सुजानगढ़ को जिला बनाने की आश

Admin

फरीदाबाद: सूरजकुंड मेला: मुख्यमंत्री ने किया इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिल्लेट्स- 2023 का ब्रोशर लांच

Admin

Leave a Comment