Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़भारत

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सपा ने फूंका बाबा रामदेव का पुतला, खूब हुई नारेबाजी

मेरठ: सपा ने महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर बाबा रामदेव का पुतला फूंका। कमिश्नरी चौराहे पर रामदेव का पुतला दहन कर पतंजलि के सभी सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया गया। सपा नेता ने कहा कि बाबा रामदेव ने भरी सभा में मंच से कहा कि महिलाएं बिना वस्त्र के भी अच्छी लगती हैं। महिलाओं पर रामदेव ने अमर्यादित टिप्पणी की। जिस देश में महिलाओं को पूजा जाता है ,उस देश में बाबा रामदेव ने अशोभनीय टिप्पणी करके देश के अंदर नफरत पैदा करने का कार्य किया है। प्रदर्शनकारियों एवं पुतला फूंकने वालों का नेतृत्व सपा के पूर्व जिला सचिव शेरा जाट ने किया। शेरा जाट ने कहा कि स्वामी रामदेव ने महाराष्ट्र के एक कार्यक्रम रामदेव ने कहा महिला साड़ी में भी अच्छी लगती है और सूट सलवार में भी अच्छी लगती है और अगर कपड़े न भी पहने तो भी अच्छी लगती है जो भारतीय संस्कृति एवं नारी का अपमान है। इसके जरिए भारतीय संस्कृति के साथ-साथ उन्होंने भारतीय नारी का अपमान किया। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाबा रामदेव की वह टिप्पणी घोर निंदनीय है और इसके लिए रामदेव को माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों में सत्येंद्र हूण, भूरा मवाना, राहुल जाट, अमित शर्मा, विनीत बंसल, अंकुर कंसल शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर रामदेव माफी नहीं मांगते हैं तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

Related posts

विधानसभा चुनाव में पानी की तरह बह रहा पैसा! बीजेपी ने पांच राज्यों में 252 करोड़ रुपये खर्च किए, अकेले बंगाल में 151 करोड़ रुपये!

Live Bharat Times

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात कैसे हुई ।

Admin

‘क्या अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश कर रहे हैं…?’: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का दावा

Live Bharat Times

Leave a Comment