Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

रोगों में बेहद फायदेमंद है नारियल पानी का सेवन, गंभीर समस्याएं हो सकती हैं आसानी से ठीक

नारियल पानी में विषाक्त तत्वों को दूर करने का गुण पाया जाता है। पर इस बात को लेकर हमेशा दुविधा बनी रहती है कि नारियल पानी पीने का सही समय क्या होता है। कुछ लोगों का मानना है कि नारियल पानी पीने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है तो कुछ को लगता है कि इसके लिए शाम का वक्त सही होता है।

नारियल पानी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट होती है और साथ ही ये कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने का भी काम करता है. अगर आप अपनी बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो भी नारियल पानी पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
हममें से शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे नारियल पानी पीना पसंद न हो।
लोग जब भी बीच पर छुट्टियां मनाने जाते हैं तो इस प्राकृतिक पेय का लुत्फ जरूर उठाते हैं।
लेकिन क्या आप इसके सभी फायदों से वाकिफ हैं?
आइए जानते हैं नारियल पानी पीने से किन बीमारियों और समस्याओं से निजात मिल सकती है।
वजन कम करने और पेट की चर्बी कम करने के लिए नारियल पानी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें रोजाना नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।
चूंकि यह रक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, और फिर वसा हानि करता है, बीपी धीरे-धीरे सामान्य हो जाता है।
यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और ट्रिपल वेसल डिजीज के खतरे को काफी हद तक कम करता है।
अगर हम नियमित रूप से नारियल पानी पीते हैं तो यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

Related posts

बिहार में शराबबंदी को लेकर बीजेपी नेताओं ने की सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ

Admin

महिषासुर का अंत करने वाली हे माँ चंद्रघंटा।नवरात्र के तीसरे दिन की पूजा माँ चंद्रघंटा की होती हे।

Live Bharat Times

भारतीय शेयर बाजारों में बिकवाली से सेंसेक्स 671 अंक टूटा

Live Bharat Times

Leave a Comment