Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

गुजरात में कुंवरजी बावलिया को हराने के मामले में बीजेपी नेता की ही कथीत ऑडियो क्लिप वायरल

गुजरात में कुंवरजी बावलिया को हराने के मामले में बीजेपी नेता की ही कथीत ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है। राजकोट के जसदण के कुंवरजी बावलिया को कथित तौर पर हराने वाले बीजेपी नेता का ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद राजनीति गुजरात में गरमा गई है। विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वायरल हुए एक ऑडियो क्लिप ने जसदण की राजनीति को गरमा दिया है।

ऑडियो क्लिप से खुलासा हुआ है कि कुंवरजी बावलिया को हराने में भाजपा के एक नेता की अहम भूमिका रही है। बावलिया यह भी कह रहे हैं कि यह ऑडियो क्लिप बीजेपी नेता गजेंद्र रमानी का है। इस मामले में बीजेपी विधायक बावलिया की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

बावलिया ने कहा, ऑडियो क्लिप को मैं बीजेपी आलाकमान के सामने पेश करूंगा
चुनाव के बाद वायरल हुए एक ऑडियो क्लिप में कुंवरजी बावलिया ने बीजेपी नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने गजेंद्र रमानी पर आरोप लगाते हुए कहा, गजेंद्र रमानी ने चुनावों में मेरे खिलाफ खुलकर काम किया है.। गजेंद्र रमानी का गिरोह जय भोलेनाथ कह के मेरे खिलाफ सांकेतिक भाषा में काम कर रहा है और उसने कांग्रेस की मदद की है। पहले भी मैंने अपने खिलाफ काम करने का मामला पेश किया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब मैं ऑडियो क्लिप भाजपा आलाकमान के सामने पेश करूंगा मैं यह सबमिशन करूंगा क्योंकि यह मेरे खिलाफ काम करता है। गजेंद्र रमानी के गिरोह के अन्य सदस्य और 5 अन्य खुले तौर पर सांकेतिक भाषा में मतदान प्रक्रिया और पार्टी के खिलाफ बोल रहे थे।

ईस तरह गुजरात मे मतदान खत्म हो जाने के बाद रीजल्ट के पहले ही यह ओडियो क्लिप भी सामने आया है जिसकी वजह रे राजनीती भी गुजरात में गरमा गई है। ईस से पहले भी एक ओडियो क्लिप भी कुंवरजी को लेके वायरल हुई थी।

ऑडियो में कहा गया है कि प्रदेश व जिला नेतृत्व के साथ-साथ स्थानीय नेता चाहते हैं कि जसदण से भाजपा प्रत्याशी कुंवरजी बावलिया की हार हो। बीजेपी नेता गजेंद्र रमानी के ऑडियो की चर्चा फिलहाल बीजेपी के अंदरूनी ईलाकों में चल रही है। हालांकि, हम ईस ऑडियो की पुष्टि नहीं कर रहे है।

Related posts

बांग्लादेश में हिंदू युवक की बर्बर लिंचिंग

Live Bharat Times

सी एम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में लगाया जनता दरबार, हर फरियादी को दिया कार्रवाई का आश्वासन

Live Bharat Times

अगर आप भी वेट गेन करना चाहते हैं तो इन चीजों को डायट में करें शामिल

Live Bharat Times

Leave a Comment