Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

‘राहुल ने कर दी सारी हदें पार…’, चीन पर राहुल गांधी की टिप्पणी से भड़के हिमंता बिस्वा सरमा

गलवान के बाद अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा दिया है। इससे देश में मोदी सरकार की चीन की नीति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है जबकि भारत सरकार मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। राहुल के इन बयानों पर अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी ने सारी हदें पार कर दी हैं.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी का चीन के लिए प्यार सारी हदें पार कर चुका है। उन्होंने इस मुद्दे पर राहुल पर आरोप लगाया है कि राहुल गांधी जानबूझकर इस मामले को हवा दे रहे हैं. हिमंता का कहना है कि राहुल चीन के मुद्दे पर गलत जानकारी फैला रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने मोदी सरकार को इवेंट मैनेजमेंट करने वाली सरकार बताया था.

भारत से नफरत करते हैं राहुल गांधी 

चीन मुद्दे पर राहुल गांधी के बयानों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, ‘राहुल गांधी ने चीन के लिए अपने प्यार में सारी हदें पार कर दी हैं। वीडियो साक्ष्य के बावजूद उनका कहना है कि चीनियों ने भारतीय सैनिकों को मार डाला है। कोई भारत और भारतीय सेना से इतनी नफरत कैसे कर सकता है?’ हिमंता ने राहुल पर चीन का हितैषी होने का आरोप लगाया है।

क्या बोले थे राहुल गांधी?

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चीन ने भारत के 2,000 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा कर लिया है, 20 भारतीय सैनिकों को मार डाला है और चीनी अरुणाचल प्रदेश में हमारे सैनिकों को पीट रहा है। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार चीन के खिलाफ कोई नीति नहीं अपना रही है बल्कि मुद्दे को दबाने की कोशिश कर रही है जबकि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है. बीजेपी राहुल के इन बयानों पर राहुल और कांग्रेस दोनों पर हमलावर है और गांधी परिवार से चीन के रिश्तों पर सवाल उठा रही है.

Related posts

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 900 अंक बढ़कर 59,808.97 पर बंद हुआ

Live Bharat Times

दिल्ली: भारत और चीन के रक्षा मंत्री आज दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक करेंगे

Live Bharat Times

चौथे टेस्ट मैच के बीच आई बुरी खबर, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की मां का निधन

Live Bharat Times

Leave a Comment