Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेलब्रेकिंग न्यूज़

कोन हो सकता है सन राइज हैदराबाद का नया कप्तान

आईपीएल 2023 में जो दस टीमें खेलती हुई नजर आएंगी, उसमें से केवल एक ही टीम ऐसी नजर आ रही है, जिसे ऑक्शन में न केवल खिलाड़ी खरीदने होंगे, बल्कि इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि अपना कप्तान किसे बनाना है। हम बात कर रहे हैं सनराइजर्स हैदराबाद की, जिसकी कप्तानी इससे पहले केन विलियमसन के हाथ में थी। लेकिन अब एसआरएच ने उन्हें रिलीज कर दिया है और केन विलियमसन फिर से ऑक्शन के मैदान में हैं। वैसे तो पंजाब किंग्स ने भी अपने कप्तान रहे मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया है, लेकिन पंजाब ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि अगले साल उनकी टीम की कमान शिखर धवन संभालेंगे। इस बीच संभावना जताई जा रही है कि मयंक अग्रवाल पर सनराइजर्स हैदराबाद बड़ा दांव खेल सकती है। उनके मन में कहीं न कहीं ये भी होगा कि मयंक अग्रवाल टीम की कमान भी संभाल सकते हैं। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने इस ओर इशारा जरूर किया है। लेकिन साफ तौर पर कुछ नहीं कहा है।

Related posts

2030 तक भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा डेवलपर समुदाय: सत्य नडेला

Live Bharat Times

डीसी बनाम केकेआर, क्वालीफायर 2: ऋषभ पंत की दिल्ली या मॉर्गन की कोलकाता… फाइनल से पहले किसका कार्ड काटा जाएगा? फैसला आज

Live Bharat Times

गले की खराश को ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खों को जरूर अपनाएं

Admin

Leave a Comment